Moeen Ali Sixes Hat-trick Vs Daniel Sams Video: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का 16वां मुकाबला बुधवार, 26 अगस्त को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया था जहां Antigua and Barbuda Falcons ने 155 रन डिफेंड करके Barbados Royals को 30 रनों से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच ABF के कैप्टन मोईन (Moeen Ali) ने अपनी बैटिंग से मैदान पर तूफान उठाया और विपक्षी गेंदबाज़ डेनियल सैम्स (Daniel Sams) को एक के बाद एक लगातार तीन छक्के मारे।
ये घटना एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स की पारी के 20वें ओवर में देखने को मिली। ये ABF की इनिंग का आखिरी ओवर भी था ऐसे में मोईन अली ने पहली ही गेंद पर विपक्षी गेंदबाज़ डेनियल सैम्स को टारगेट करने का फैसला किया। उन्होंने सैम्स की पहली गेंद को लॉन्ग-ऑन की तरफ छक्का मारा और फिर अगली गेंद पर डीप मिड विकेट और लॉन्ग-ऑन के बीच छक्का लगा दिया।
खास बात ये है कि वो यहां पर ही नहीं रुके और डेनियल सैम्स की तीसरी गेंद पर भी तलवार की तरह बल्ला चलाया। इस बार उन्होंने डीप मिड विकेट के फील्डर के ऊपर से छक्का मारा। तो इस तरह उन्होंने अपनी छक्कों की हैट्रिक पूरी की जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो। CPL ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इसे फैंस के साथ साझा किया है।
बताते चलें कि एंटीगुआ के मैदान पर मोईन अली ने बेरहमी से बारबाडोस रॉयल्स के गेंदबाज़ों की पिटाई की और 37 गेंदों पर 3 चौके 4 छक्के लगाकर नाबाद 56 रन बनाए। उन्होंने 151.35 की स्ट्राइक रेट से मैदान पर बवाल मचाया। दूसरी तरह डेनिलय सैम्स के लिए ये मुकाबला कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने अपने 4 ओवर में 40 रन देकर महज़ 1 विकेट झटका।
मैच का हाल: CPL 2026 के 16वें मुकाबले में बारबाडोस रॉयल्स ने टॉस जीतकर एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 155 रन बनाए। उनके लिए कैप्टन मोईन अली (37 गेंदों पर नाबाद 56 रन) ने ही सर्वाधिक रनों की पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में बारबडोस रॉयल्स के सिर्फ चार खिलाड़ी ही दो अंकों के निजी स्कोर में रन बना पाए और एक ने ही 25 रनों का स्कोर पार किया। यही वज़ह है पूरी टीम 18 ओवर में सिमट गई और 125 रनों पर ऑल आउट हुई। तो ऐसे ABF ने 155 रन डिफेंड किए और 30 रनों से शानदार जीत दर्ज की।