21 वर्षीय पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद हारिस के साथ एक गंभीर वाक्या होते-होते टल गया। दरअसल, पाकिस्तान के घरेलू टूर्नामेंट में खैबर पख्तूनख्वा और मध्य पंजाब के बीच खेले गए मुकाबले में मोहम्मद हारिस बिना हेल्मेट पहने विकेटकीपिंग कर रहे थे। इसी बीच एक गेंद तेजी से आकर उनकी आंखें के पास टकराई। हारिस के खून निकला जिस वज़ह से उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। अगर यह गेंद उनकी आंख से टकरा जाती तो उनका करियर महज़ 21 साल की उम्र में खत्म हो सकता था।

Advertisement

यह घटना पंजाब की बल्लेबाज़ी के दौरान 5वें ओवर में घटी। गेंदबाज़ खालिद की आखिरी बॉल पिच पर पड़कर काफी टर्न हुई। बल्लेबाज़ शॉट खेलना चाहता था, लेकिन वह मिस हो गया। इसी बीच विकेट के पीछे हारिस ने बॉल को पकड़ने की कोशिश की। यहां उनसे भी चूक हुई और तेजी से आती गेंद सीधा उनकी बाई आंख के ऊपर भौहों से टकराई। युवा हारिस दर्द में दिखे और उन्हें तुंरत मैदान छोड़ना पड़ा। मैच के बाद उनकी एक तस्वीर सामने आई जिसमें उनके सिर पर पट्टी बंधी देखी जा सकती है। खबरों के मुताबिक वह अब ठीक हैं।

Advertisement

बता दें कि ऐसे कई उदाहरण सामने हैं जब किसी होनहार खिलाड़ी को महज़ अपनी चोट के कारण खेल को अदलविदा कहना पड़ा। ऐसे में हारिस की घटना से युवा खिलाड़ियों को सीख लेनी चाहिए। युवाओं को सीखना चाहिए की खेल के दौरान हेल्मेट जैसे अन्य उपकरणों का इस्तेमाल करना होगा। इस मैच की बात करें तो खैबर पख्तूनख्वा ने मध्य पंजाब के सामने 144 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे पंजाब की टीम ने महज़ 27 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया। हारिस 5 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हुए थे।

गौरतलब है कि 21 वर्षीय मोहम्मद हारिस पाकिस्तानी जर्सी में भी नज़र आ चुके हैं। हारिस एक आक्रमक बल्लेबाज़ हैं और उन्होंने अब तक पाकिस्तान के लिए 4 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेले हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में हारिस ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 11 गेंदों पर 28 रनों की तूफानी पारी खेली थी। टी-20 फॉर्मेट में उनका स्ट्राइक रेट 138.66 का रहा है। लिस्ट ए में की उनकी औसत 30.50 की रही है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार