County Cricket Championship: काउंटी क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज़ हो चुका है। इस साल पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान भी ससेक्स टीम का हिस्सा हैं। इस चैंपिशनशिप में बुधवार (14 अप्रैल से 18 अप्रैल) से डर्बीशर और ससेक्स के बीच मैच खेला जा रहा है, जिसके पहले ही दिन मोहम्मद रिज़वान ने एक बार फिर विकेट के पीछे अपनी काबिलियत का प्रदर्शन किया है और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

मोहम्मद रिज़वान के इस वीडियो को ससेक्स क्रिकेट के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जेमी एटकिंस (Jamie Atkins) के ओवर की पांचवीं बॉल पर डर्बीशर के बल्लेबाज़ ब्रूक गेस्ट (Brooke Guest) पुल शॉट खेलने का प्रयास करते हैं, लेकिन जेमी की यह बॉल उनके बल्ले का किनारा लेती हुई पीछे की तरफ चली जाती है। इन सब घटना के बाद हाथों में ग्लव्स पहले मोहम्मद रिज़वान बॉल को फॉलो करते हुए अपनी फुर्ती का प्रदर्शन करते हैं और डाइव मारकर शानदार कैच लपक लेते हैं। 

Advertisement

बता दें कि इस मैच से ही रिज़वान ने ससेक्स की और से पदार्पण किया है। रिज़वान के अलावा ससेक्स की टीम में भारतीय टेस्ट टीम की दीवार यानि चेतेश्वर पुजारा भी खेलते नज़र आऐंगे, ऐसे में फैंस इन दोनों ही स्टार खिलाड़ियों को एक साथ बल्लेबाज़ी करते हुए देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

बात करें इस मैच की तो डर्बीशर की टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया था, जिसके बाद उनकी टीम ने पहले दिन के अंत तक दो विकेट के नुकसान पर 327 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। टीम के सलामी बल्लेबाज़ शान मसूद 201 रनों पर नाबाद बल्लेबाज़ी कर रहे हैं। वहीं वेन मैडसेन भी 88 रन बना चुके हैं। मैच के दूसरे दिन शान मसूद और वेन मैडसेन की जोड़ी पारी को आगे बढ़ाती नज़र आएगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार