पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ T20) के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार, 17 जनवरी को डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल में खेला गया था जिसमें न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 45 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिले जिसके दौरान पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) का बीच मैदान पर मजाक बन गया।

Advertisement

दरअसल, पाकिस्तान की इनिंग के छठे ओवर के दौरान जब रिजवान बैटिंग कर रहे थे तब मैट हेनरी की एक गेंद पर वो शॉट खेलने के बाद तुरंत रन लेने के लिए दौड़ गए। इस बीच वो अपना बैलेंस खो बैठे थे जिस वजह से उनका बैट उनके हाथ से गिर गया। यहां रिजवान ने अपना बैट उठाना ठीक नहीं समझा और वो बिना बैट के ही रन लेने के लिए दौड़ पड़े।

Advertisement

रिजवान ने बाबर आजम के साथ मिलकर तेजी से दो रन दौड़े, लेकिन इसके बाद जो हुआ वो रिजवान के लिए किसी झटके से कम नहीं था। दरअसल, पहला रन लेते हुए रिजवान ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर लाइन को अपने हाथ से छूने की कोशिश की थी, लेकिन यहां वो जल्दबाजी में ऐसा कर ही नहीं सके। 

Also Read: Live Score

यानी रिजवान एक शॉर्ट रन लेकर ही वापस लौट गए थे जिस वजह से पाकिस्तान को एक रन का नुकसान हुआ। यहां रिजवान की हीरोपंती पाकिस्तान की टीम पर ही भारी पड़ गई और जब उन्होंने अंपायर के द्वारा शॉर्ट रन का संकेत देखा तो वो पूरी तरह हैरान रह गए। यही वजह है इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और पाकिस्तान फैन रिजवान को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। ये भी जान लीजिए कि पाकिस्तान के लिए रिजवान ने तीसरे टी20 मैच में 20 गेंदों पर 24 रन बनाए थे। ये मैच मेहमान टीम 45 रन से हारी जिसके बाद वो सीरीज में पूरी तरह पिछड़ चुकी है और 3-0 से पीछे है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार