Mohammad Saleem Bowled Dhruv Jurel Video: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला (IND Vs AFG One-off Test) मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां खेल के दूसरे दिन मेजबान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) सिर्फ 20 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि उनका विकेट अफगानी तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सलीम (Mohammad Saleem) ने झटका जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये घटना भारतीय टीम की पहली इनिंग के 102वें ओवर में घटी। यहां मोहम्मद सलीम अफगानिस्तान के लिए अपना 18वां ओवर डालने थे जिसकी पांचवीं गेंद पर उन्होंने ऑफ स्टंप को टारगेट करके बॉल डिलीवर किया। इसी गेंद पर ध्रुव जुरेल पूरी तरह चकमा खा गए और उन्होंने बिना कोई शॉट खेले गेंद को छोड़ दिया।

Advertisement

इसके बाद होना क्या। सलीम के हाथ से निकली गेंद पिच से टकराकर बल्लेबाज़ की तरफ थोड़ा अंदर की ओर आई और फिर वो सीधा ऑफ स्टंप से जाकर टकराई। इस तरह ध्रुव जुरेल बोल्ड हुए। ऐसे आउट होने के बाद वो पूरी तरह हैरान और निराश थे जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि इस मुकाबले में खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम 120 ओवर में 7 विकेट खोकर 535 रन बना चुकी है। मैदान पर वाशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज की जोड़ी मौजूद है। देखें लाइव स्कोर कार्ड

टीमें इस प्रकार हैं

भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेलिया खरोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार