आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का पहला सेमीफाइनल मंगलवार, 4 मार्च को दुबई इंटरनेशनस स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां टीम इंडिया के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) से सबसे बड़ी गलती हो गई थी। दरअसल, उन्होंने इस बड़े मुकाबले के पहले ओवर में ट्रेविस हेड (Travis Head) का कैच टपका दिया था।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना ऑस्ट्रेलिया की इनिंग के पहले ही ओवर में घटी। टीम इंडिया के लिए मोहम्मद शमी ये ओवर करने आए थे और यहां उन्होंने पहली ही गेंद पर ट्रेविस हेड को फंसा लिया था। ये बॉल 136.8 kph की स्पीड से मोहम्मद शमी के हाथ से निकली थी जिसे ट्रेविस हेड डिफेंस करने के चक्कर में सीधा बॉलर की तरफ खेल बैठे थे।

Advertisement

यहां मोहम्मद शमी के पास खुद की तरफ आती गेंद को लपककर ट्रेविस हेड को जीरो के स्कोर पर वापस पवेलियन भेजने का सुनहरा मौका था, लेकिन यहां किस्मत को ये मंजूर नहीं था। हुआ ये कि मोहम्मद शमी का हाथ बॉल तक तो पहुंचा, लेकिन वो उसे पकड़ नहीं पाए। यही वजह है ये कैच ड्रॉप होने के बाद मोहम्मद शमी के साथ पूरी टीम इंडिया निराश नज़र आई। यही वजह है ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि ट्रेविस हेड का रिकॉर्ड टीम इंडिया के खिलाफ शानदार रहा है। यही वज़ह है उनका विकेट भारतीय टीम के लिए काफी जरूरी थी। इस बड़े मुकाबले में भी वो गज़ब की फॉर्म में दिखे थे और उन्होंने 33 बॉल का सामना करके 5 चौके और 2 छक्के ठोकते हुए 39 रन बनाए। हालांकि इसके बाद मैदान में बॉल के साथ वरुण चक्रवर्ती की एंट्री हुई और उन्होंने गेंद को घुमाकर ट्रेविस हेड को ऐसा चकमा दिया कि वो शुभमन गिल को अपना कैच दे बैठे और टीम इंडिया को ये बड़ी सफलता मिल गई।

टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): कूपर कोनोली, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, तनवीर संघा।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार