IND vs AUS WTC 2023 Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में ट्रेविस हेड (163) और स्टीव स्मिथ (121) ने ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार शतकीय पारी खेली। ऑस्ट्रेलियाई फैंस को कैमरून ग्रीन (Cameron Green) से भी एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हो ना सका। ग्रीन ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने बैट से कुछ खास योगदान नहीं कर सके और मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने उनको अपनी तेज तर्रार गेंद पर फंसाकर स्लिप फील्डर शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

Advertisement

कैमरून ग्रीन स्टीव स्मिथ के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे थे। यहां ग्रीन ने मोहम्मद सिराज की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। सिराज के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर का आक्रमक शॉट देखकर ऐसा लग रहा था मानो वह एक के बाद एक बड़े शॉट्स खेलकर ऑस्ट्रेलिया की इनिंग को आगे बढ़ाएंगे, लेकिन ग्रीन ऐसा कर नहीं सके।

Advertisement

मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया की इनिंग के 95वें ओवर की दूसरी गेंद पर ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डिलीवर करके ग्रीन से गलती करवाई। शमी की बॉल में काफी रफ्तार थी जिस वजह से वह बल्लेबाज़ तक उम्मीद से पहले पहुंच गई। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी यहां ड्राइव करके रन बटोरना चाहता था, लेकिन यहां गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधा स्लिप फील्डर के हाथों में पहुंच गई। विकेट के पीछे शुभमन गिल ने शानदार कैच पकड़ा और इसी के साथ ग्रीन की पारी का अंत हो गया।

बता दें कि बीते समय में ग्रीन काफी अच्छी फॉर्म में नज़र आए हैं। हाल ही में उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया था। यही वजह है मोहम्मद शमी के द्वारा कैमरून ग्रीन को आउट करने के बाद भारतीय टीम राहत की सांस लेती नज़र आई।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव

ऑस्ट्रेलिया टीम: उस्मान ख्वाजा, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नेथन लियोन, स्कॉट बोलैंड

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार