भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी हाल ही में कोविड-19 पॉजिटिव हो गए थे जिसके कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर होना पड़ा। लेकिन, अब मोहम्मद शमी फिट नज़र आ रहे हैं और उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हुंकार भरते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में शमी बॉलिंग प्रैक्टिस करते दिखे हैं।

Advertisement

मोहम्मद शमी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अंकाउट से साझा किया। इस वीडियो में शमी कोविड से उभरने के बाद एक बार फिर नेट्स में वापसी करते देख रहे हैं। शमी ने गेंदबाज़ी करते हुए कई बार विकेटो पर सटीक निशाना भी साधा है। तेज गेंदबाज़ ने वीडियो के साथ एक छोटा सा मैसेज भी लिखा। उन्होंने चार शब्दों में कहा, 'सफर अभी जारी है।'

Advertisement

जसप्रीत बुमराह को कर सकते हैं रिप्लेस : बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले इंडियन टीम के स्टार तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह बैक इंजरी के कारण बुरी तरह चोटिल हो गए है। बीसीसीआई ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड कप में बुमराह की उपलब्धता पर कोई  बयान नहीं दिया है, लेकिन अगर वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाते हैं तो मोहम्मद शमी बुमराह की परफेक्ट रिप्लेसमेंट बन सकते हैं।

स्टैंडबाय प्लेयर के तौर पर हुआ है चुनाव : बता दें कि टी-20 वर्ल्ड के लिए 15 सदस्य टीम के अलावा चार स्टैंडबाय प्लेयर्स को भी चुना गया है। मोहम्मद शमी इन्हीं चार खिलाड़ियों में से एक हैं। गौरतलब है कि शमी ने इंडियन टीम के लिए आखिरी टी-20 मुकाबला साल 2021 यानि पिछले टी-20 वर्ल्ड में खेला था। लेकिन आईपीएल में गुजरात टाइंटस के लिए उनका प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा था।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार