Mohammed Siraj Bowled Finn Allen Video: भारतीय तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) अपनी लहराती तेज तर्रार गेंदों से विपक्षी बल्लेबाज़ों के होश उड़ाते हैं। मोहम्मद सिराज ने एक बार फिर ऐसा ही करके दिखाया है। उन्होंने माउंट माउंगानुई वनडे (NZ vs IND 5th ODI) में न्यूजीलैंड के स्टार बैटर फिन एलन (Finn Allen) को शानदार इनस्विंगर डालकर बोल्ड किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
सिराज ने उड़ाए एलन के डंडे: ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के 22वें ओवर में घटी। मोहम्मद सिराज बेहद ही शानदार लय में गेंदबाज़ी कर रहे थे। उनके सामने फिन एलन थे, जो कि नंबर-5 पर बैटिंग करने आए थे और मैदान पर पैर जमाने की कोशिश में थे। यहां मोहम्मद सिराज ने अपनी लहराती गेंद से फिन एलन के होश उड़ाए।
उन्होंने अपनी तीसरा गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर किया जो कि पिच से टकराने के बाद तेजी से अंदर की तरफ आया। यहां पर ही फिन एलन सिराज की इनस्विंगर से पूरी तरह चकमा खा गए। उन्होंने खड़े-खडे़ ही ऑफ साइड में शॉट खेलने की कोशिश की और इसी बीच वो गेंद उनके बैट-पैड के बीच से निकलकर सीधा स्टंप्स से टकराई।
तो ऐसे मोहम्मद सिराज ने फिन एलन को 5 गेंदों पर 1 रन के निजी स्कोर पर सस्ते में आउट किया। बोल्ड होने के बाद फिन एलन का रिएक्शन देखने लायक था। वो पूरी तरह हैरान थे। उनका मुंह भी खुला का खुला रह गया था। आप नीचे एलन के आउट होने और हैरान होने का वीडियो देख सकते हो।
मैच का हाल: माउंट माउंगानुई में खेले जा रहे पांचवें वनडे में भारतीय टीम ने मेजबान न्यूजीलैंड के सामने 210 रनों का लक्ष्य रखा है। इसके जवाब में कीवी टीम खबर लिखे जाने तक 38 ओवर में 6 विकेट खोकर 145 रन जोड़ चुकी है। मैदान पर मिचेल सेंटनर (23 गेंदों पर 16 रन) और क्रिस्टियन क्लार्क (18 गेंदों पर 09 रन) की जोड़ी मौजूद है। न्यूजीलैंड जीत से 65 रन, वहीं भारत 4 विकेट दूर है।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): विल यंग, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।