भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN 1st Test) के बीच पहला टेस्ट चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के दूसरे दिन मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) अपने साथी खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर गुस्सा दिखे। दरअसल, विकेट के पीछे से सिराज को पंत का साथ नहीं मिला था जिस वजह से चेन्नई टेस्ट में मोहम्मद सिराज का पहला विकेट उनके हाथ आते-आते रह गया।

Advertisement

ये घटना बांग्लादेश की इनिंग के चौथे ओवर में घटी। सिराज अच्छी बॉलिंग कर रहे थे, लेकिन उन्हें अब तक विकेट नहीं मिला था। ऐसे में उन्होंने जाकिर हसन को अपनी रफ्तार से फंसाया। उन्होंने ओवर की पांचवीं बॉल बांग्लादेशी बैटर के सीधा पैड पर मारी जिसके बाद सिराज ने जोरदार अपील की।

Advertisement

उनका मानना था कि यहां जाकिर हसन आउट हो गए हैं, लेकिन अंपायर ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। ऐसे में उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा को रिव्यू लेने को कहा, लेकिन वो भी सिराज से सहमत नहीं थे। वो बोले कि 'गेंद में हाईट नहीं है, निकल जाएगी लेग साइड से।' इसी बीच विकेटकीपर ऋषभ पंत का साथ भी बॉलर को नहीं मिला जिस वजह से टीम इंडिया ने रिव्यू नहीं लिया।

हालांकि जब इस घटना का वीडियो देखा गया तो ये साफ हो गया कि यहां जाकिर आउट हो सकते थे, लेकिन टीम इंडिया के द्वारा रिव्यू ना लेना का फैसला उनके लिए जीवनदान साबित हुआ। यही कारण है सिराज काफी गुस्सा दिखे और ऋषभ पंत लाइव मैच के दौरान ही उनसे माफी मांगते नज़र आए। गौरतलब है कि इसके बावजूद सिराज ज्यादा देर खाली हाथ नहीं रहे और उन्होंने नाजमुल हुसैन शान्तो को 20 रन के निजी स्कोर पर विारट कोहली के हाथों कैच आउट करके चेन्नई टेस्ट में अपनी पहली सफलता हासिल की।

टीमें इस प्रकार हैं

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

Advertisement

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार