10 फरवरी। अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में बांग्लादेश ने भारत को जरूर हरा दिया लेकिन पूरे टूर्नामेंट में भारतीय युवा खिलाड़ियों ने अपने परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीत लिया।

Advertisement

चाहे वो यशस्वी जायसवाल हो या फिर लेग स्पिनर रवि विश्नोई, हर किसी ने शानदार परफॉर्मेंस कर इस अंडर 19 वर्ल्ड कप को अपने लिए यादगार बना लिया। अपने परफॉर्मेंस से भारतीय युवा खिलाड़ियों ने यह बता दिया है कि आने वाला समय उनका है।

Advertisement

यशस्वी यायसवाल जहां अंडर 19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज बने तो वहीं रवि विश्नोई सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने।

इन खिलाड़ियों के अलावा भारतीय अंडर 19 टीम के विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने भी अपनी विकेटकीपिंग स्किल से फैन्स का दिल जीतने में पीछे नहीं रहे। खासकर फाइनल में जिस अंदाज में बांग्लादेश बल्लेबाज शहादत हुसैन को ध्रुव जुरेल ने विकेट के पीछे से आउट से स्टंप आउट किया वो कमाल का रहा। 

ध्रुव जुरेल ने रवि विश्नोई की गेंद पर शहादत हुसैन को अपनी अकलमंदी से रन आउट किया जिसकी चर्चा हर जगह होने लगी। फैन्स ध्रुव जुरेल के स्टंपिंग को देखकर यहां तक कहने लगे कि भारत को अगला धोनी मिल गया। क्योंकि ध्रुव जुरेल ने बिल्कुल धोनी के स्टाइल में अपने दिमाग से बल्लेबाज शहादत हुसैन को स्टंप आउट किया। देखिए यह दिल जीतने वाला वीडियो 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार