IPL सीज़न 15 में गुरुवार को Chennai Super Kings और Lucknow Super Giants के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में सीएसके ने बल्लेबाज़ी करते हुए 210 रन बना लिए हैं। जिसके दौरान चेन्नई के सभी बल्लेबाज़ों ने धुंआधार बल्लेबाज़ी की, लेकिन इनिंग के अंतिम पलों में टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 'मॉन्स्टर छक्का' जड़ते हुए सारी सुर्खियां लूट ली है।

Advertisement

इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान पर आते ही अपने बल्ले का दम दिखाया और आवेश खान के ओवर की तीसरी बॉल पर शानदार मॉन्स्टर छक्का जड़ दिया, जिसे देखकर सभी फैंस ने मैदान को माही माही की गुंज से भर दिया था। धोनी ने इस छक्के के साथ सिर्फ अपनी पारी की ही शुरुआत नहीं की बल्कि इतिहास भी रच डाला। दरअसल इस मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कभी भी आईपीएल में अपनी इनिंग की शुरुआत छक्के के साथ नहीं की थी, लेकिन इस मैच में उन्होंने आते ही गेंद को बॉउंड्री लाइन के बाहर हवाई यात्रा पर भेज दिया था।

Advertisement

बता दें कि इस मैच में धोनी ने छह बॉल पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाए। धोनी की पारी भले ही छोटी थी, लेकिन सीएसके के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। क्योंकि मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दूसरी इनिंग के दौरान ओस काफी अहम भूमिका निभाने वाली है, जिस वज़ह से चेन्नई को ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की जरूरत थी।

बात करें अगर मैच की तो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन रॉबिन उथप्पा (50) ने बनाए। हालांकि टीम के लिए सभी बल्लेबाज़ों ने जरूरी योगदान दिया है। वहीं चेन्नई की विस्फोटक बल्लेबाज़ी के सामने रवि बिश्नोई ने अपने कोटे के चार ओवरों में 24 रन खर्चते हुए दो विकेट चटकाए। लखनऊ के लिए आवेश और टाय ने भी दो-दो विकेट हासिल किए।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार