VIDEO सबके चहेते धोनी मालदीव में अपने परिवार संग छुट्टियां मना रहे हैं, देखिए !

Updated: Mon, Feb 03 2020 13:12 IST
VIDEO सबके चहेते धोनी मालदीव में अपने परिवार संग छुट्टियां मना रहे हैं, देखिए ! Images (twitter)

3 फरवरी। भले ही धोनी को लेकर अटकले चल रही है कि वो संन्यास कब लेंगे और कब भारतीय टीम में वापसी करेंगे। इन सवालों से दूर धोनी अपने परिवार के साथ क्वालिटी समय बिता रहे हैं। कुछ दिन पहले धोनी और साक्षी जंगल सफारी करते हुए नजर आए थे। 

वहीं अब धोनी अपनी वाइफ साक्षी के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। धोनी के साथ उनके दोस्त आऱपी सिंह भी मालदीव गए हुए हैं। धोनी की एक वीडियों काफी वायरल हो रही है जिसमें वो स्पीड बोट चलाने की ट्रेनिंग लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।  

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी मैच वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में खेला था। इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से धोनी टीम इंडिया से दूर हैं। धोनी अब आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें