3 फरवरी। भले ही धोनी को लेकर अटकले चल रही है कि वो संन्यास कब लेंगे और कब भारतीय टीम में वापसी करेंगे। इन सवालों से दूर धोनी अपने परिवार के साथ क्वालिटी समय बिता रहे हैं। कुछ दिन पहले धोनी और साक्षी जंगल सफारी करते हुए नजर आए थे। 

Advertisement

वहीं अब धोनी अपनी वाइफ साक्षी के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। धोनी के साथ उनके दोस्त आऱपी सिंह भी मालदीव गए हुए हैं। धोनी की एक वीडियों काफी वायरल हो रही है जिसमें वो स्पीड बोट चलाने की ट्रेनिंग लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।  

Advertisement

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी मैच वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में खेला था। इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से धोनी टीम इंडिया से दूर हैं। धोनी अब आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार