12 फरवरी। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खत्म करके वापस भारत पहुंच गई है। आपको बता दें कि भारत लौटने में धोनी को केदार जाधव की कंपनी मिली।
Advertisement
आपको बता दें कि केदार जाधव धोनी को अपना गुरू मानते हैं और क्रिकेट के मैदान पर दोनों की कमेस्ट्री को फैन्स ने काफी पसंद किया है।
Advertisement
भारतीय टीम अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 फरवरी से पहला टी-20 मैच खेला जाएगा। उसके बाद 2 मार्च को 5 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी।
फैन्स हो सकता है कि आखिरी बार धोनी को भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए देख रहे हों। काफी समय से ये खबर गर्म हो रही है कि वर्ल्ड कप के बाद धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।