MS Dhoni Injured: महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर चैंपियन बनी। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल सीएसके ने गुजरात टाइटंस को हराकर जीता जिसके बाद सोशल मीडिया पर विनिंग टीम की सेलिब्रेशन के कई सारे वीडियो वायरल हुए। इसी बीच अब कैप्टन कूल यानी एमएस धोनी से भी जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जो कि थाला फैंस को इमोशनल कर रहा है। 

Advertisement

दरअसल, महज 7 सेंकेड के इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी अकेले बैठे नज़र आ रहे हैं। आईपीएल 2023 के दौरान धोनी अपने घुटने की इंजरी के कारण काफी परेशान दिखे और यहां भी वह अपने घुटने पर पट्टी बांधते देख जा सकते हैं। धोनी का यह वीडियो वायरल हो चुका है और फैंस अपने स्टार खिलाड़ी को इस हालत में देखकर इमोशनल हो गए हैं। फैंस ने थाला धोनी को अपना ध्यान रखने को कहा है।

Advertisement

बता दें कि आईपीएल 2023 खत्म होने के बाद सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने महेंद्र सिंह धोनी की चोट पर अपडेट दी थी। उन्होंने कहा, 'हां, यह सच है कि धोनी अपने बाएं घुटने की चोट के लिए चिकित्सीय सलाह लेंगे और उसी के अनुसार फैसला करेंगे।'

आईपीएल सीजन खत्म हो चुका है, ऐसे में अब धोनी अपने घुटने का इलाज करा सकते हैं। गौरतलब है कि  इस सीजन कई खिलाड़ी इंजरी के कारण आईपीएल से बाहर हुए, लेकिन दूसरी तरफ धोनी ने दर्द दे रहे घुटने के साथ डगआउट या घर पर बैठने से इंकार किया। माही ने आगे बढ़कर सुपर किंग्स को लीड किया और फाइनल में टीम को विजेता का ताज भी पहनाया।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से पहले ऐसा माना जा रहा था कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होगा और वह इसके बाद संन्यास ले लेंगे हालांकि माही ने यह साफ कर दिया है कि वह अभी इसके बारे में नहीं सोच रहे। वह आईपीएल का अगला सीजन यानी आईपीएल 2024 में भी सीएसके को लीड कर सकते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार