सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ियों से मैच के बाद बिना हाथ मिलाए वापस ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते नज़र आ रहे हैं। धोनी ऐसा बर्ताव नहीं करते, लेकिन जब उनके सब्र का बांध टूट जाता है तो थाला को भी गुस्सा आता है। ऐसा ही एम चिन्नास्वामी के मैदान पर देखने को मिला।

Advertisement

इंतजार कर रहे थे धोनी जश्न मना रहे थे आरसीबी के खिलाड़ी

Advertisement

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की थी और इसी के साथ प्लेऑफ का अपना टिकट भी पक्का कर लिया था। ऐसे में मैच जीतने के बाद भी वो काफी देर तक आपस में ही जश्न मनाते रहे।

इसी बीच धोनी और सीएसके की पूरी टीम ग्राउंड पर आ गई। धोनी यहां सबसे आगे खड़े थे और विपक्षी टीम को खुद मिलकर हाथ मिलाकर बधाईयां देना चाहते थे, लेकिन दूसरी तरफ आरसीबी की सेलिब्रेशन खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही थी। धोनी ने काफी देर तक इंतज़ार किया, लेकिन जब आरसीबी का जश्न खत्म ही नहीं हुआ तो उनके भी सब्र का बांध टूट गया। धोनी विपक्षी टीम से बिना हाथ मिलाए ही वापस ड्रेसिंग रूम की तरफ चले गए।

Also Read: Live Score

यही वजह है अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि दूसरी तरफ आरसीबी फैंस लगातार ही इस घटना का अधूरा वीडियो शेयर करके एमएस धोनी की खेल भावना पर सवाल कर रहे हैं। लेकिन, वो कहते हैं ना आधा ज्ञान हमेशा ही खतरनाक होता है यही एक बार फिर सोशल मीडिया पर देखने को मिला है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार