Muhammad Haris: 21 वर्षीय पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद हारिस घरेलू टूर्नामेंट में तबाही मचा रहे हैं। पाकिस्तान में नेशनल वन डे कप का 18वां मुकाबला खैबर पख्तूनख्वा और उत्तरी टीम के बीच खेला जा रहा है जिसमें हारिस ने 244 की स्ट्राइक रेट से तूफानी अंदाज में 61 रन ठोके। अपनी पारी के दम पर हारिस ने एक बार फिर सभी को प्रभावित किया है।

Advertisement

मोहम्मद हारिस ने यहां 25 गेंदों पर 61 रन बनाए। इस दौरान हारिस ने चौके छक्कों की बारिश की। हारिस के बैट से चौके कम और छक्के ज्यादा निकले। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए। यानी इस 21 वर्षीय बल्लेबाज़ ने महज चौके छक्कों की बदौलत 9 गेंदों पर 46 रन ठोक दिये थे। हारिस को पाकिस्तान का एबी डी विलियर्स कहा जाता है और एक बार फिर उनकी तुलना साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेट से हो रही है।

Advertisement

हारिस की पारी का वीडियो सामने आने के बाद पाकिस्तानी प्रशंसक युवा खिलाड़ी की तारीफों में पुल बांध रहे हैं। हारिस के स्कूप शॉट को भी काफी सराहा जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए हारिस को पाकिस्तान का फ्यूचर बताया है, वहीं एक यूजर ने हारिस को पाकिस्तानी का आगामी एबी डी विलियर्स कहा है।

गौरतलब है कि 21 वर्षीय मोहम्मद हारिस पाकिस्तानी जर्सी में भी नज़र आ चुके हैं। हारिस एक आक्रमक बल्लेबाज़ हैं और उन्होंने अब तक पाकिस्तान के लिए 4 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेले हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में हारिस ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 11 गेंदों पर 28 रनों की तूफानी पारी खेली थी। टी-20 फॉर्मेट में उनका स्ट्राइक रेट 138.66 का रहा है। लिस्ट ए में की उनकी औसत 30.50 की रही है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार