सुपर-4 स्टेज के चौथे मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को एक विकेट से हराकर जीत हासिल की। इस मैच में नसीम शाह पाकिस्तान की टीम के नायक रहे। 19 साल के नसीम ने मैच के आखिरी ओवर में एक के बाद एक दो बड़े छक्के जड़कर अफगानिस्तान के मुंह से जीत खिंच निकाली। इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान की जीत के साथ ही अब भारतीय टीम का एशिया कप के फाइनल में पहुंचने का सपना भी पूरी तरह चकनाचूर हो चुका है। अफगानिस्तान को पराजित करने के बाद अब पाकिस्तान के उपकप्तान शादाब खान ने भारतीय टीम के बाहर होने पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हैरानी जताई है। इस दौरान शादाब ने पत्रकार से मज़े भी लिए।

Advertisement

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार ने शादाब खान से पूछा- 'क्या आपको लगा था कि भारत अपने आखिरी मुकाबले से पहले ही फाइनल से बाहर हो जाएगा?' पत्रकार का सवाल सुनकर पाकिस्तान के उपकप्तान ने शरारती हंसी हंसी और मज़ेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा- 'नहीं मैंने उनका नहीं सोचा था, मैं अपनी टीम का सोचा रहा था।'

Advertisement

ऑलराउंडर ने अपनी बात आगे रखते हुए भारत- श्रीलंका मैच का जिक्र किया। वह बोले, 'इंडिया एक बड़ी टीम है। वो काफी अच्छी क्रिकेट खेलती है। देखिए ऐसा हो सकता है। जो प्रेशर सिचुएशन में नफ्स काबू कर लेता है वो बड़ी टीम बड़ा प्लेयर होता है। हमारे मैच में भी ऐसा हुआ, हमने बेहतर तरीके से नफ्स पर काबू किया और मैच जीता। मुझे लगता है कि इंडिया श्रीलंका मैच में भी प्रेशर सिचुएशन रही होगी और श्रीलंका ने उसे जीता होगा, इसलिए मैच भी जीत लिया।'

बता दें कि सुपर-4 स्टेज में श्रीलंका और पाकिस्तान ने भारत और अफगानिस्तान को हराकर दो-दो मुकाबले जीतकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। वहीं दूसरी तरफ भारत और अफगानिस्तान का फाइनल में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो चुका है। आज भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला होने वाला है, वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 09 सितंबर को मैच खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार