भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है। इस सीरीज का पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है जहां इंडियन कैप्टन शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) ने अपनी लहराती बॉल के दम पर टीम को पहली सफलता दिलवाई है।
गोल्डन डक पर आउट हुए इनोसेंट काइया
मुकेश कुमार ने अपने पहले ओवर की पहली ही बॉल पर टीम को सफलता दिलवाई। वो भारत के लिए इनिंग का दूसरा ओवर करने आए थे। इनोसेंट काइया भी अपनी इनिंग की पहली बॉल खेलने के लिए तैयार थे। ऐसे में मुकेश ने बल्लेबाज़ को फंसाने के लिए एक एनस्विंग डिलीवर करने का फैसला किया।
उन्होंने ऑफ साइड पर ये गेंद डिलीवर किया जो कि पिच से टकराई बल्लेबाज़ को अंदर की तरफ आई। यहां इनोसेंट काइया ड्राइव करके चौका मारना चाहते थे, लेकिन वो गेंद को मिडिल नहीं कर पाए। ये बॉल उनके बैट के अंदरूनी भाग से टकराई जिसके बाद वो सीधा स्टंप पर लगी। जब बॉल स्टंप पर लगी तब वो गोल-गोल घूम कर बाहर निकल गई और गुलाटी मारती नज़र आई। यही वजह है इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये है प्लेइंग इलेवन
India Playing XI: शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, आवेश खान, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई, खलील अहमद।
Zimbabwe Probable Playing XI : इनोसेंट काइया , तडिवनाशे मरुमनि, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रज़ा (कप्तान), डायोन मायर्स, जोनाथन कैंपबेल, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), ल्यूक जोंगवे, तेंडई चतारा , वेलिंगटन मसकदज़ा, ब्लेसिंग मुजारबानी।