Mukul Choudhary Helicopter Shot Video: लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के 21 साल के बल्लेबाज़ मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) ने बीते गुरुवार, 09 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में अपनी बैटिंग से धमाल ही मचा दिया और KKR के सामने महज़ 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेलकर LSG को रोमांचक जीत दिलाई। गौरतलब है कि उन्होंने अपनी इनिंग के दौरान सात छक्के मारे जिसमें से कई तो हेलीकॉप्टर थे। उनके हेलीकॉप्टर शॉट्स ने फैंस का दिल जीत लिया है और उन्हें महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की याद दिला दी है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। वैसे तो मुकुल ने केकेआर के सामने कई हेलीकॉप्टर शॉट्स मारे, लेकिन उनका सबसे बेस्ट हेलीकॉप्टर शॉट लखनऊ सुपर जायंट्स की इनिंग के आखिरी ओवर में देखने को मिला। केकेआर के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ वैभव अरोड़ा डालने आए थे जिसकी पांचवीं बॉल उन्होंने बल्लेबाज़ से काफी दूर ऑफ साइड में डिलीवर की।

Advertisement

खास बात ये है कि मुकुल ऐसी किसी भी बॉल के लिए पहले से ही तैयार थे और उन्होंने ऑफ साइड की तरफ ही हेलीकॉप्टर शॉट खेलकर बॉल को हवाई यात्रा पर भेज दिया। ये बॉल उन्होंने अपने बैट से मिडिल किया था जिसके बाद होना क्या था, वो बॉल कवर के ऊपर से उड़ते हुए सीधा बाउंड्री लाइन के बाहर गिरी और सुपर जायंट्स को पूरे छह रन मिल गए। इसी के साथ मुकुल ने अपनी हाफ सेंचुरी भी पूरी की और LSG ने KKR के स्कोर को लेवल भी कर लिया।

यहां से सुपर जायंट्स की जीत लगभग सुनिश्चित हो गई थी जिसे मुकुल ने आखिरी गेंद पर एक रन देकर टीम के लिए आधिकारिक तौर पर हासिल किया। बताते चलें कि मुकुल चौधरी भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेट महेंद्र सिंह धोनी के बड़े फैन हैं और उन्हें अपना आइडल मानते हैं। आपको ये जानकारी हैरानी होगी कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट की हजारों बार प्रैक्टिस की है और अपनी इनिंग को अपने पापा और धोनी दोनों को ही समर्पित भी किया है। यहां क्लिक करके देखें मुकुल के और भी हेलीकॉप्टर शॉट

ऐसा रहा मैच का हाल: IPL 2026 के 15वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए थे। उनके लिए अंगकृष रघुवंशी (33 गेंदों पर 45 रन) और कैप्टन अजिंक्य रहाणे (24 गेंदों पर 41 रन) ने सबसे बड़ी पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आयुष बडोनी ने 34 गेंदों पर 54 रन ठोके, वहीं आखिर में मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए। इन्हीं के दम पर मेहमान टीम ने आखिरी गेंद पर अपनी जीत सुनिश्चित की और रोमांचक मुकाबला 3 विकेट से जीता।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार