Arjun Tendulkar Video: महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने आगामी आईपीएल (IPL 2024) के लिए तैयारियां करनी शुरू कर दी है। अर्जुन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कैंप में जुड़ चुके हैं और जमकर गेंदबाज़ी का अभ्यास कर रहे हैं। इसी बीच एमआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अर्जुन का एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर फैंस ने एक बार फिर अर्जुन को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

Advertisement

MI ने अर्जुन का वीडियो एक्स और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वो घातक यॉर्कर से बल्लेबाज़ के होश उड़ाते नजर आए। अर्जुन की एक गेंद सीधा बल्लेबाज़ के पैर के पास पड़ी जिसके बाद वो बल्लेबाज़ अपना संतुलन खो बैठा और जमीन पर गिर गया। वहीं अगली गेंद पर भी अर्जुन ने पैर पर जबरदस्त यॉर्कर मारा।

Advertisement

अर्जुन ने अच्छी बॉलिंग की, हालांकि इसके बावजूद फैंस ने उन्हें ट्रोल किया है। दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि यहां अर्जुन के सामने खड़ा बल्लेबाज़ नाटक कर रहा था। एक यूजर ने अर्जुन को 'नेपो किड' कहकर ट्रोल किया तो वहीं एक यूजर ने ओवर एक्टिंग के लिए बल्लेबाज़ के '50 रू काट' लिखकर कमेंट किया। एक यूजर ने अर्जुन को छेड़ते हुए कहा कि 'भागता ऐसे है जैसे 150 की स्पीड से बॉल फेंकेगा।' एमआई द्वारा साझा किये वीडियो पर ऐसे ही कई सारे कमेंट देखने को मिल रहे हैं।

IPL में प्रभावित नहीं कर पाए अर्जुन तेंदुलकर

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि अर्जुन चार साल यानी साल 2020 से ही मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं। उन्हें साल 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई ने 30 लाख रुपये में वापस अपनी टीम के साथ जोड़ा था। पिछले सीजन उन्हें आईपीएल डेब्यू करने का मौका मिला जहां उन्होंने 4 मैच खेलकर सिर्फ 3 विकेट झटके और सिर्फ 13 रन बनाए। यही वजह है एमआई फैंस भी उनके प्रदर्शन से ज्यादा खुश नहीं दिखे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार