Ishan Kishan Tim David Fight VIDEO: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए आईपीएल 2024 (IPL 2024) किसी बुरे सपने की तरह रहा है। आलम ये है कि पांच बार चैंपियन का टाइटल जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम सीजन के अपने आखिरी मैच से पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। हालांकि इन सब के बावजूद MI के कैंप में खिलाड़ी खूब इन्जॉय कर रहे हैं और अब इसी कड़ी में ईशान किशन (Ishan Kishan) और टिम डेविड (Tim David) की मस्ती का एक वीडियो भी सामने आया है।

Advertisement

ये मज़ेदार वीडियो खुद मुंबई इंडियंस के आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया गया है। इस वीडियो में ईशान किशन और टिम डेविड आपस में कुश्ती करते नज़र आ रहे हैं। MI द्वारा साझा किये गए वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशान किशन मस्ती-मस्ती में टिम डेविड से भिड़ रहे हैं और ये दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे को अपनी ताकत दिखा रहे हैं।

Advertisement

इस वीडियो में फैंस ने भी जमकर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने वनडे वर्ल्ड कप में मिली हार को याद करते हुए लिखा, 'यहां भी ऑस्ट्रेलिया से हार गए।' वहीं एक यूजर ने मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर तंज करते हुए कहा, 'हां ये सब करो तुम, बाकी तो कुछ होता नहीं।' एक यूजर ने मज़े लेते हुए लिखा, 'रोहित और हार्दिक वाला काम ये क्यों कर रहे हैं।'

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 में सितारों से सजी मुंबई इंडियंस की टीम ने सबसे खराब प्रदर्शन किया। उन्होंने सीजन में अब तक 13 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें सिर्फ 4 में जीत हासिल हुई और बाकी 9 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। आलम ये है कि मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल पर भी सबसे नीचे यानी 10वें पायदान पर है। ये भी जान लीजिए कि मुंबई इंडियंस ने मौजूदा सीजन से पहले रोहित शर्मा को कैंप्टेंसी के पद से हटा दिया था और फिर ये जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या को सौंपी थी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार