Nahid Rana Bowled Mohammad Rizwan Video: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) मंगलवार, 12 मई को ढाका टेस्ट (BAN vs PAK 1st Test) के पांचवें दिन पाकिस्तान की दूसरी इनिंग में 46 गेंदों पर सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि उन्हें 23 साल के बांग्लादेशी तेज गेंदबाज़ नाहिद राणा (Nahid Rana) ने क्लीन बोल्ड करके आउट किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना पाकिस्तान की इनिंग के 47वें ओवर में घटी। यहां 23 साल के नाहिद राणा अपना सातवां ओवर डालने आए थे जिन्होंने अपनी दूसरी गेंद 147.2 Kph की रफ्तार से एक इनस्विंगर डिलीवर की। बस इतना ही था कि मोहम्मद रिज़वान के तो तोते ही उड़ गए और उन्होंने गेंद को मिस जज करते हुए छोड़ने का फैसला किया।

Advertisement

यहां मोहम्मद रिज़वान ने अपना बैट हवा में उठाकर स्टंप्स दिखा दिए थे, जिसके बाद नाहिद राणा के हाथों से निकला बॉल आग उगलते हुए मोहम्मद रिज़वान के करीब से गुजरा और फिर सीधा स्टंप्स से टकराया। इस तरह मोहम्मद रिज़वान क्लीन बोल्ड होकर आउट हुए और फिर पूरी तरह हैरत में नज़र आए। बांग्लादेश क्रिकेट ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

खास बात तो ये है कि ढाका टेस्ट में पाकिस्तान की दूसरी इनिंग के दौरान नाहिद राणा ने सिर्फ मोहम्मद रिज़वान को ही आउट नहीं किया, बल्कि 9.5 ओवर में 40 रन देकर आधी पाकिस्तानी टीम को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने रिज़वान के अलावा पाकिस्तानी कैप्टन शान मसूद (05 गेंदों पर 02 रन), सऊद शकील (32 गेंदों पर 15 रन), नोमान अली (13 गेंदों पर 04 रन), और शाहीन अफरीदी (14 गेंदों पर 00) का विकेट झटका।

ऐसा रहा मैच का हाल: ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद बांग्लादेश ने पहली इनिंग में 413 और दूसरी इनिंग में 240/9 रन बनाकर पाकिस्तान के सामने 268 रनों का लक्ष्य रखा।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में पाकिस्तान अपनी पहली इनिंग में 386 रन और दूसरी इनिंग में 163 रन बनाकर ऑल आउट हुई। इस तरह मेजबान टीम ने ढाका टेस्ट में 104 रनों से बड़ी जीत दर्ज की और 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार