Nandre Burger Dropped Rinku Singh Catch: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के स्टार बल्लेबाज़ रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने बीते रविवार, 19 अप्रैल को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 28वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ 34 गेंदों पर नाबाद 53 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्हीं की पारी के दम पर KKR ने 19.4 ओवर में 156 रनों का लक्ष्य हासिल करके राजस्थान रॉयल्स से 4 विकेट से मुकाबला जीता।

Advertisement

हालांकि क्या आपको पता है? एक समय ऐसा भी था जब रिंकू महज़ 8 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो सकते थे, लेकिन RR के तेज गेंदबाज़ नंद्रे बर्गर ने बड़ी गलती की और रिंकू का बेहद ही आसान कैच टपका दिया। जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना केकेआर की इनिंग के 11वें ओवर में घटी।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के लिए ये ओवर रविंद्र जडेजा करने आए थे जिन्होंने अपनी आखिरी गेंद पर रिंकू को फंसाया। यहां रविंद्र जडेजा ने ऑफ स्टंप के काफी बाहर अपना बॉल डिलीवर किया था जिस पर रिंकू बड़ा शॉट मारने की कोशिश में गलती कर बैठे। वो बॉल रिंकू के बैट के ऐज से टकराकर हवा में उठ गया था और शॉर्ट थर्ड मैन के फील्डर नंद्रे बर्गर की तरफ गया था।

गौरतलब है कि यहां लंबे कद के नंद्रे बर्गर एक बेहद ही आसान कैच पकड़कर रिंकू की पारी को खत्म कर सकते थे, लेकिन वो एक बड़ी गलती कर बैठे और उन्होंने रिंकू (08 रन के स्कोर पर) का कैच ड्रॉप कर दिया। ये मुकाबले का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और इसके बाद रिंकू तो राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज़ों के काल ही बन गए। यहां से उन्होंने अपनी इनिंग की अगली 25 गेंदों पर 45 रन जोड़े और केकेआर को जीत दिलाई। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये टूर्नामेंट में केकेआर की पहली जीत और राजस्थान रॉयल्स की दूसरी हार है। इसी के साथ अब पॉइंट्स टेबल रोमांचक हो गया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम 6 मैचों में 4 जीत और 8 अंक से साथ तीसरे पायदान पर खिसक गई है, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैचों में 1 जीत और 3 अंक के साथ नवें पायदान पर पहुंच गई है। पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पंजाब किंग्स (6 मैचों में 5 जीत और 11 अंक) और आखिर में मुंबई इंडियंस की टीम (5 मैचों में 1 जीते और 2 अंक) मौजूद है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार