Naseem Shah Trolled: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मुल्तान में खेला जा रहा है जहां मेजबानों को जीत हासिल करने के लिए 355 रनों का लक्ष्य मिला है। इस सीरीज के दौरान कई ऐसे मौके देखे गए जब पाकिस्तानी फैंस ही अपने खिलाड़ियों को ट्रोल करते दिखे। इसी से जुड़ा अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामना आया है। वायरल वीडियो में एक शख्स नसीम शाह को चिकना कहकर परेशान करता सुना जा सकता है।

Advertisement

11 सेकंड के वीडियो में नसीम शाह बाउंड्री के पास से गुजरते नज़र आ रहे हैं। इसी दौरान उन्हें एक शख्स परेशान करता है। वह जोर से नसीम को आवाज लगाकर कहता है, 'ए चिकने इधर देख हेला, इधर देख इधर।' नसीम आवाज सुन लेते हैं, लेकिन वह घटना के दौरान ट्रोलर को अनदेखा करके आगे निकल जाता हैं। बता दें कि यह पहली घटना नहीं जब मैच के दौरान किसी शख्स ने खिलाड़ियों को परेशान किया हो। इससे पहले पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को कुछ लोगों ने जिम्बाबर कहकर ट्रोल किया था। नसीम शाह का वीडियो सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर गुस्सा दिखाया है।

Advertisement

हसन अली भी हुए हैं ट्रोल: बाबर आजम और नसीम शाह के अलावा हाल ही में हसन अली का भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें कुछ शख्स उन्हें ट्रोल करते दिखे थे। एक क्लब मैच में जब हसन अली बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे थे तब उनके साथ बदतमीजी हुई। एक शख्स ने पाकिस्तानी गेंदबाज़ को उकसाते हुए उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल में छोड़ा गया कैच याद दिलाया। इस घटना के बाद हसन काफी गुस्सा गए थे और झगड़ते नज़र आए।

बता दें कि नसीम शाह मुल्तान टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। रावलपिंडी टेस्ट के दौरान युवा नसीम चोटिल हो गए थे। रावलपिंडी की बैटिंग फ्रेंडिल पिच पर नसीम ने काफी अच्छी गेंदबाज़ी की थी। उन्होने पूरे मैच में कुल 5 विकेट चटकाए थे। हालांकि इसके बावजूद इंग्लैंड ने रनों का अंबार लगाकर मैच जीता था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार