Nathan Ellis vs Sanju Samson: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन (Sanju Samson) शुक्रवार, 31 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले (AUS vs IND 3rd T20) में सिर्फ 4 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और 2 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि एक बार फिर उनका विकेट ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ नाथन एलिस (Nathan Ellis) ने चटकाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये नज़ारा टीम इंडिया की इनिंग के चौथे ओवर में देखने को मिला। शुभमन गिल के आउट होने के बाद संजू सैमसन तीसरे नंबर पर बैटिंग करने मैदान पर आए थे जिन्हें सामने देखकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने तुरंत ही नाथन एलिस को अटैक पर लगा दिया।

Advertisement

इसके बाद एक बार फिर वही देखने को मिला जिसका सभी भारतीय क्रिकेट फैंस को डर था। यहां नाथन एलिस ने अपनी तीसरी डिलीवरी स्टंप्स को टारगेट करते हुए एक तेज तर्रार बॉल फेंकी जो कि पिच से टकराने के बाद थोड़ा इनस्विंग हुई और संजू सैमसन को पूरी तरह चमका देकर सीधा उनके पैड पर जा लगी। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जोरदार अपील की और अंपायर ने भी संजू को आउट दे दिया।

जान लें कि यहां संजू ने अंपायर के फैसले को चैलेंज करते हुए DRS का भी इस्तेमाल किया, लेकिन वो इससे भी नहीं बच पाए और थर्ड अंपायर ने भी उन्हें आउट ही माना। गौरतलब है कि टी20 क्रिकेट में ऐसा तीसरी बार हुआ जब नाथन एलिस ने संजू सैमसन का विकेट झटका हो। बड़ी बात ये है कि इन दोनों ही खिलाड़ियों की टी20 में सिर्फ तीन बार ही टक्कर हुई है और इस दौरान संजू 12 गेंदों पर सिर्फ 13 रन जोड़ पाए हैं।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव(कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन(विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): मिशेल मार्श(कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस(विकेटकीपर), टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, जोश हेज़लवुड। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार