Nathan Ellis Yorker James Coles Wicket Video: द हंड्रेड 2026 (The Hundred 2026) का 20वां मुकाबला बीते मंगलवार, 04 अगस्त को लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां सनराइजर्स लीड्स (Sunrisers Leeds) ने 241 रन डिफेंड करके लंदन स्पिरिट (London Spirit) को 37 रनों से मात दी। इसी बीच SUL के तेज गेंदबाज़ नाथन एलिस (Nathan Ellis) ने अपनी सटीक यॉर्कर से विपक्षी बल्लेबाज़ जेम्स कोल्स (James Coles) के तोते उड़ाए और उन्हें LBW करके आउट किया।

Advertisement

ये घटना लंदन स्पिरिट की पारी की 20वीं गेंद पर घटी। यहां सनराइजर्स लीड्स के लिए नाथन एलिस गेंदबाज़ी कर रहे थे जिन्होंने 22 साल के जेम्स कोल्स को सरप्राइज करने के लिए अचानक ही शानदार यॉर्कर डाला। उन्होंने जेम्स कोल्स के जूते को निशाना बनाकर ऑफ स्टंप की लाइन पर गेंद फेंका था।

गौरतलब है कि जेम्स कोल्स अपनी तीसरी ही गेंद खेल रहे थे और नाथन एलिस की ऐसी किसी भी गेंद के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में होना क्या था, वो गेंद को बैट से टच ही नहीं कर पाए और आखिर में बैलेंस खोकर औंधे मुंह जमीन पर ही गिर गए।

नाथन एलिस का बॉल सीधा उनके जूते पर लगा था जिसके चलते सनराइजर्स लीड्स की पूरी टीम ने LBW के लिए जोरदार अपील की और आखिर में अंपायर ने भी अपनी उंगली खड़ी कर दी। तो ऐसे जेम्स कोल्स महज़ तीन गेंद ही मैदान पर टिक पाए और 1 रन बनाकर आउट हुए। बात करें अगर नाथन एलिस की तो उन्होंने अपने कोटे की 20 गेदों पर 42 रन देकर 2 विकेट झटके।

मैच का हाल: हेडिंग्ले के मैदान पर लंदन स्पिरिट ने टॉस जीतकर सनराइजर्स लीड्स को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी 100 गेंदों पर 2 विकेट खोकर 241 रन बनाए। SUL के लिए रियान रिकेल्टन (42 गेंदों पर 94 रन), मिचेल मार्श (37 गेंदों पर 76 रन) और हैरी ब्रूक (18 गेंदों पर 55 रन) ने तूफानी पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में लंदन स्पिरिट के लिए डेविड विली ने 46 गेंदों पर 10 चौके 3 छक्के लगाकर नाबाद 83 रन बनाए, लेकिन टीम का दूसरा कोई भी बल्लेबाज़ बड़ी पारी नहीं खेल सका। यही वज़ह है पूरी टीम 100 गेदों पर 6 विकेट खोकर 204 रन ही जोड़ पाई। तो ऐसे सनराइजर्स लीड्स ने ये मुकाबला 37 रनों से जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार