Nathan Lyon Catch: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन (Nathan Lyon) अपनी गेंदबाज़ी के दम पर किसी भी बल्लेबाज़ को घुटने पर लाने का दम रखते हैं, लेकिन ये 36 वर्षीय खिलाड़ी मैदान पर सिर्फ बॉलिंग करते हुए ही नहीं बल्कि फील्डिंग करते हुए भी किसी से कम नज़र नहीं आता। लियोन ने एक बार फिर अपनी फिटनेस से सभी के होश उड़ाए हैं और एक बवाल कैच पकड़कर सभी क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है।

Advertisement

कैच पकड़कर दहाड़े लियोन

Advertisement

नाथन लियोन का ये बवाल कैच न्यूजीलैंड की पहली इनिंग में छठे ओवर में देखने को मिला। मैदान पर 24 वर्षीय रचिन रविंद्र बैटिंग कर रहे थे। इस युवा बैटर से न्यूजीलैंड फैंस को काफी उम्मीदें थी, लेकिन नाथन लियोन के शानदार कैच ने रचिन और कीवी फैंस तक का दिल तोड़कर रख दिया।

दरअसल, जोश हेजलवुड की गेंद पर रचिन रविंद्र खूबसूरत ड्राइव मारना चाहते थे लेकिन यहां वो गेंद को नीचे रखने में नाकाम रहे। रचिन के बैट से टकराने के बाद ये गेंद सीधा नाथन लियोन की तरफ गई जहां इस 36 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी दाई और कूद लगाकर एक गजब का कैच पकड़ा। एक समय ऐसा लगा कि ये गेंद लियोन से छूट जाएगा, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं होने दिया और रचिन रविंद्र के होश उड़ा डाले। इतना ही नहीं गेंदबाज़ी से लियोन ने 8.1 ओवर करके 4 विकेट भी झटके हैं।

204 रन से पिछड़ी न्यूजीलैंड की टीम 

Advertisement

Also Read: Live Score

ये भी जान लीजिए कि मेजबान टीम न्यूजीलैंड काफी मुश्किलों में नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली इनिंग में 383 रन बनाए हैं जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 179 रन बनाकर ही अपनी पहली पारी में ऑल आउट हो गई। यही वजह है ऑस्ट्रेलिया को 204 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हो चुकी है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार