Nitish Rana And Digvesh Rathi Fight: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (DPL 2025) का एलिमिनेटर मुकाबला बीते शुक्रवार, 29 अगस्त को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था जहां वेस्ट दिल्ली लायंस (West Delhi Lions) के कप्तान नितीश राणा (Nitish Rana) ने महज़ 55 गेंदों पर 8 चौके और 15 छक्के ठोकते हुए नाबाद 134 रनों की शतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच नितीश राणा की विपक्षी टीम साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स (South Delhi Superstarz) के गेंदबाज़ दिग्वेश राठी (Digvesh Rathi) से लड़ाई हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, DPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करते हुए फैंस के बीच इस पूरी घटना का वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि दिग्वेश राठी वेस्ट दिल्ली लायंस के कप्तान नितीश राणा को गेंदबाज़ी करते हुए अचानक से रुक जाते हैं।

Advertisement

इसके बाद नितीश राणा भी दिग्वेश राठी को सबक सिखाते हैं और जब वो अगली गेंद डालने ही वाले होते हैं, तभी अचानक से बैटिंग पॉजिशन से हट जाते हैं। ये मामला यहां पर ही नहीं, रुकता। इसके बाद नितीश विपक्षी गेंदबाज़ को रिवर्स स्वीप करते हुए एक छक्का जड़ते हैं, जिसके बाद उन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हो जाती है।

इस घटना के दौरान नितीश राणा ज्यादा एग्रेसिव दिखते हैं जिस वज़ह से विपक्षी टीम के खिलाड़ी और अंपायर, सब मिलकर उन्हें शांत कराते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

ये भी जान लीजिए कि एलिमिनेटर मुकाबले में दिग्वेश राठी काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने सिर्फ 2 ओवर करते हुए 39 रन लुटाए, जो कि सभी नितीश राणा ने ही बनाए। नितीश राणा ने उन्हें मैच में 5 छक्के और 2 चौके जड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर इस मुकाबले के नतीजे की तो DPL 2025 के एलिमिनेटर में वेस्ट दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद साउथ दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 201 रन जोड़े। इसके जवाब में वेस्ट दिल्ली के लिए कैप्टन नितीश राणा ने नाबाद 134 रन ठोकते हुए शतकीय पारी खेली जिसके दम पर टीम ने 17.1 ओवर में सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार