Babar Azam Video: पाकिस्तानी बल्लेबाज़ बाबर आज़म (Babar Azam) पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2024) में रनों का अंबार लगा रहे हैं। उनकी टीम पेशावर जाल्मी ने 10 में से 6 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। इस दौरान बाबर के बैट से 9 इनिंग में 62.25 की औसत से 5 अर्धशतक और एक शतक के दम पर 498 रन निकले हैं। इससे ये साफ है कि आग उगलती और रफ्तार से आती गेंद से बाबर को बिल्कुल डर नहीं लगता। हालांकि इसी बीच सोशल मीडिया पर बाबर आज़म का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो बॉल से तो नहीं, लेकिन स्पाइड कैम से डरते-घबराते नजर आए हैं।

Advertisement

छोटे बच्चे की तरह घबराए बाबर आज़म

Advertisement

दरअसल, बाबर आज़म का ये वीडियो पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाबर फील्डिंग व्यवस्थित कर रहे थे और इसी बीच स्पाइडर कैम उनके पीछे-पीछे घूम रहा था।

इसी बीच बाबर फील्डिंग व्यवस्थित करते हुए अचानक से रुक गए जिसके बाद स्पाइडर कैम भी उनके सिर के काफी पास आ गया और ठहर गया। यहां पर ही बाबर बुरी तरह घबरा गए। वो अचानक से अपना बैलेंस भी खो बैठे और डगमगाते नजर आए। पाकिस्तान का ये स्टार बल्लेबाज़ किसी छोटे बच्चे की तरह डर गया था। यही वजह है अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अब होगी बाबर और रिज़वान की टक्कर

Advertisement

Also Read: Live Score

बात करें अगर PSL की तो अब फाइनल का टिकट प्राप्त करने के लिए मुल्तान सुल्तान्स और पेशावर जाल्मी के बीच टक्कर होने वाली है। मुल्तान सुल्तान की कप्तानी मोहम्मद रिज़वान करते हैं, वहीं पेशावर जाल्मी की अगुवाई बाबर आज़म के हाथों में है। ये दोनों ही टीम टेबल टॉपर हैं ऐसे में फैंस को पीएसएल में बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है। मुल्तान और पेशावर के अलावा इस्लामाबाद यूनाइटेड और क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार