Pat Cummins Vs Simon Harmer Three Six Video: पैट कमिंस (Pat Cummins) ने डरबन टेस्ट (SA vs AUS 1st Test) के चौथे दिन साउथ अफ्रीका के गेंदबाज़ों की जमकर धुलाई की और महज़ 12 गेंदों पर 4 छक्के लगाकर नाबाद 32 रन बनाए। इसी बीच उन्होंने मेजबान टीम के स्पिन गेंदबाज़ साइमन हार्मर (Simon Harmer) को आड़े हाथ लिया और उन्हें एक ओवर में तीन लंबे छक्के ठोक दिए।
ये घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 58वें ओवर में घटी। मेहमान टीम तेजी से कुछ रन जोड़ना चाहती थी, ऐसे में कैप्टन पैट कमिंस ने साइमन हार्मर को पहली गेंद से टारगेट किया। उन्होंने मेजबान टीम के स्पिनर को पहली ही गेंद पर डीप मिड विकेट और लॉन्ग के बीच लंबा छक्का मारा।
इसके बाद मानो पैट कमिंस का बल्ला हथौड़ा बन गया। उन्होंने हार्मर को दूसरी गेंद पर भी छक्का लगाया और पुल शॉट खेलकर गेंद को डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से स्टैंड्स में पहुंचा दिया। हार्मर ने तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं दिया, लेकिन फिर चौथी गेंद पर पैट एक बार फिर भारी दिखे। उन्होंने लॉन्ग ऑन पर छक्का मारा।
तो ऐसे पैट कमिंस ने हार्मर के एक ओवर में तीन छक्के जड़े। इस ओवर में साउथ अफ्रीका के स्पिनर ने पूरे 23 रन लुटाए। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।
मैच का हाल: ऑस्ट्रेलियन टीम ने डरबन टेस्ट में मजबूत पकड़ बना ली है। उन्होंने अपनी दूसरी पारी 314/6 के स्कोर पर घोषित की और मेजबान साउथ अफ्रीका के सामने 421 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका चौथे दिन के खेल के अंत तक 4 विकेट खोकर 102 रन ही बना पाई। यानी पांचवें दिन के खेल में जहां एक तरफ ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए सिर्फ छह विकेट लेने हैं, वहीं दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका को 319 रन बनाने होंगे।
देखें प्लेइंग इलेवन
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंगहम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रेविस हेड, निक मैडिन्सन, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेन्शॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।