Peter siddle Bowled Hardus Viljoen Video: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज़ पीटर सिडल (Peter siddle) 41 साल के हो गए हैं, लेकिन उनकी गेंदबाज़ी की रफ्तार में आज भी कोई कमी नहीं आई है। वो मौजूदा समय में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (San Francisco Unicorns) के लिए USA की टी20 लीग MLC 2026 में खेल रहे हैं जहां उन्होंने गुरुवार, 25 जून को अपनी सनसनाती यॉर्कर से टेक्सास सुपर किंग्स (Texas Super Kings) के खिलाड़ी हार्डस विल्जोएन (Hardus Viljoen) को क्लीन बोल्ड किया और अपने फैंस पुराने दिनों की याद दिला दी।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना टेक्सास सुपर किंग्स की इनिंग के 18वें ओवर में घटी। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए यहां पीटर सिडल उनके कोटे का चौथा और आखिरी ओवर डालने आए थे। इसी ओवर की आखिरी गेंद उन्होंने लगभग 140 Kph की रफ्तार से यॉर्कर लेंथ पर डिलीवर की जिस पर हार्डस विल्जोएन हक्के-बक्के रह गए और क्लीन बोल्ड हुए। MLC ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

Advertisement

बताते चलें कि इस मुकाबले में 41 साल के पीटर सिडल ने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 34 रन देकर एक विकेट हासिल किया जो कि साल 2026 के MLC टूर्नामेंट में उनका छठा विकेट है। वो मौजूदा सीजन के अब तक के तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ 3 मुकाबले खेले हैं।

याद दिला दें कि ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज बॉलर ने अपने देश के लिए 67 टेस्ट में 221 विकेट, 20 वनडे में 17 विकेट और 2 टी20 इंटरनेशनल में 3 विकेट लेने का कारनामा किया है। इसके अलावा उनके नाम 231 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 792 विकेट, 88 लिस्ट ए मैचों में 111 विकेट और 158 टी20 मैचों में 188 विकेट दर्ज हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये भी जान लीजिए कि MLC 2026 के आठवें मुकाबले में टेक्सास सुपर किंग्स ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा था जिसका पीछा करते हुए वो 17.4 ओवर ही मैदान पर टिक पाए और 139 रन पर ऑल आउट हुए। तो इस तरह टेक्सास सुपर किंग्स ने ये मुकाबला 22 रनों से जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार