भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 21 रनों से जीतकर मैच और सीरीज दोनों ही अपने नाम कर ली। इस मुकाबले के दौरान एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, तीसरे वनडे के दौरान अचानक खतरनाक शिकारी ईगल मैदान में घुस आया जिसके कारण मैच थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा।

Advertisement

यह घटना भारतीय इनिंग के दौरान घटी। मार्कस स्टोइनिस गेंदबाज़ी कर रहे थे और हार्दिक पांड्या स्ट्राइक पर थे। इसी बीच अचानक एक ईगल उड़ता हुआ आया और उसने तेजी से मैदान में बैठे एक कीड़े का शिकार कर लिया। इस दौरान यह घटना देखकर मार्कस स्टोइनिस और हार्दिक पांड्या पूरी तरह हैरान नज़र आए।

Advertisement

बता दें कि चेन्नई वनडे के दौरान सिर्फ ईगल ने ही मैदान पर एंट्री नहीं मारी बल्कि कुत्ते ने भी मैदान में घुसकर खेल को रोका। ऑस्ट्रेलियाई इनिंग के दौरान एक कुत्ते ने मैदान पर ग्राउंड सिक्योरिटी को खूब दौड़ाया। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी कुत्ते को पकड़ने की कोशिश करते दिखे जिसके कारण यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।

गौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नहीं है जब मैदान पर किसी जानवर या पक्षी की वजह से गेल रोकना पड़ा हो। इससे पहले सांप और मधुमक्खी के कारण भी क्रिकेट के गेम को कई बार रोका गया है। बात करें अगर भारत ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज की तो इस सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने जीता था, लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी की और लगातार दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार