आईपीएल 2022 का 37वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां एक बार फिर MI के स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने आते ही फैंस के बीच अपने जलवे बिखेर दिए हैं। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था, जिसके बाद कीरोन पोलार्ड ने अपने अनुभव का प्रदर्शन करते हुए लखनऊ के दो विकेट चटकाए।

Advertisement

इस मैच में लखनऊ ने अपना पहला विकेट जल्दी गंवा दिया था, जिसके बाद कप्तान केएल राहुल ने मनीष पांडे के साथ मिलकर टीम को अच्छी लेकिन धीमी शुरुआत दिलवाई। मनीष पांडे मुंबई के खिलाफ धीमे-धीमे अपनी लय प्राप्त कर रहे थे, लेकिन एमआई के ऑलराउंडर ने गेंदबाज़ी का जिम्मा संभाला और इस दाएं हाथ के बल्लेबाज़ को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। मनीष पांडे का विकेट प्राप्त करने के बाद मुंबई की टीम ने वानखेड़े के मैदान पर लखनऊ के खिलाफ मैच में वापसी की।

Advertisement

दरअसल, इस मैच के 12वें ओवर में कप्तान रोहित शर्मा ने गेंद कीरोन पोलार्ड के हाथों में सौंपी थी। जिसके बाद फैंस को वानखेड़े के मैदान पर लंबे समय के बाद इस कैरेबियाई खिलाड़ी को गेंदबाज़ी करते देखने को मौका मिला। इस ओवर की पांचवीं बॉल पर पोलार्ड ने मनीष पांडे को सरप्राइज़ किया और उन्हें पिच पर आगे बढ़ता देख ऑफ साइड की तरफ शॉट गेंद फेंकी। पोलार्ड की इस बॉल पर मनीष बॉउंड्री प्राप्त करना चाहते थे, लेकिन इस कोशिश में वह अगीजोंगरीब शॉट खेल बैठे जिसके बाद शॉट फाइन लेग पर फील्डर ने उनका कैच लपक लिया।

बता दें कि इस मैच में कीरोन पोलार्ड ने सिर्फ मनीष पांडे का ही विकेट नहीं चटकाया, बल्कि इनफॉर्म बल्लेबाज़ क्रुणाल पांडे को भी सिर्फ एक रन के निजी स्कोर पर आउट करते हुए पवेलियन वापस भेजा। पोलार्ड ने लखनऊ के खिलाफ दो ओवर में 8 रन खर्चते हुए दो सफलताएं हासिल की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार