Prasidh Krishna Deadly Bouncer Kamil Mishara Wicket Video: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna Deadly) अपनी तेज तर्रार गेंदों के लिए जाने जाते हैं और विपक्षी बल्लेबाज़ों को रफ्तार से डराकर आउट करते हैं। कोलंबो टेस्ट (SL vs IND 2nd Test) के तीसरे दिन भी ऐसा ही देखने को मिला। उन्होंने श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज़ कामिल मिशारा (Kamil Mishara) को खतरनाक बाउंसर से डराकर आउट किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये घटना श्रीलंका की पहली पारी के नवें ओवर में घटी। कामिल मिशारा संभलकर बैटिंग कर रहे थे और 24 गेंद खेलकर 19 रन बना चुके थे। तभी प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी तीसरी गेंद डालते हुए उन्हें एक डेडली बाउंसर से सरप्राइज किया। कृष्णा की ये गेंद पिच से टकराकर तेजी से बल्लेबाज़ की तरफ गई जिसका श्रीलंकाई खिलाड़ी पर कोई जवाब नहीं था।
ऐसे में होना क्या था, कामिल मिशारा ठीक से गेंद को खेल नहीं पाए और संघर्ष करते हुए उस पर अपने बैट का ऐज लगा बैठे। इसके बाद वो गेंद सीधा विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों में गई और टीम इंडिया को बड़ा विकेट मिल गया। Sony Sports ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि खबर लिखे जाने तक प्रसिद्ध कृष्णा ने 13 ओवर गेंदबाज़ी कर ली है और उन्होंने 46 रन देकर 3 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने कामिल मिशारा के अलावा लाहिरु उदारा (6 गेंदों पर 1 रन) और कामिन्दु मेंडिस (58 गेंदों पर 32 रन) को भी आउट किया।
मैच का हाल: भारतीय टीम ने कोलंबो टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी और अपनी पहली पारी को 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन के स्कोर पर घोषित किया। टीम इंडिया के लिए ध्रुव जुरेल (177 गेंदों पर नाबाद 115 रन) और देवदत्त पडिक्कल (193 गेंदों पर 117 रन) ने शतक ठोके। इसके जवाब में श्रीलंका खबर लिखे जाने तक अपनी पहली पारी में 40 ओवर खेल चुकी है और उन्होंने 5 विकेट खोकर 160 रन बनाए हैं। वो भारत के स्कोर से अभी भी 343 रन पीछे है।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read: LIVE Cricket Score
श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूरियाबंडारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशारा नुवंथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरु कुमारा, असीथा फर्नांडो।