Prasidh Krishna Bowled Pasindu Sooriyabandara Video: भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो के Nondescripts Cricket Club Ground पर तीन दिवसीय वॉर्म अप मुकाबला (India vs Sri Lanka Cricket XI) खेला जा रहा है जिसके तीसरे और आखिरी दिन रविवार, 09 अगस्त को टीम इंडिया के तेज गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने शानदार गेंदबाज़ी करके पसिंदु सूरियाबंदारा (Pasindu Sooriyabandara) को क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने फायरी यॉर्कर डालकर लंकाई बल्लेबाज़ के डंडे उड़ाए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये घटना SLC XI की इनिंग के आठवें ओवर में घटी। यहां प्रसिद्ध कृष्णा ने विपक्षी बल्लेबाज़ को सरप्राइज करने के लिए अपना तीसरा गेंद मिडिल स्टंप को टारगेट करके एक तेज तर्रार यॉर्कर डाला जिसके लिए पसिंदु सूरियाबंदारा बिल्कुल भी तैयार नहीं थे।

ऐसे में होना क्या था, श्रीलंकाई बल्लेबाज़ पूरी तरह चकमा खा गया और आखिर में एक स्ट्रेट शॉट खेलने की नाकाम कोशिम में बोल्ड होकर आउट हुआ। गौरतलब है कि जैसे ही ये बॉल मिडिल स्टंप से टकराया, वो जमीन से ही उखड़ गया और गुलाटी मारकर दूर जाकर गिरा। तो ऐसे पसिंदु सूरियाबंदारा 7 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हुए। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: टीम इंडिया ने तीसरे दिन के खेल की शुरुआत में ही अपनी पहली पारी 357/6 के स्कोर पर घोषित कर दी थी जिसके बाद श्रीलंका क्रिकेट XI अपनी दूसरी पारी में बैटिंग करने मैदान पर आई और उन्होंने 45 ओवर खेलकर 200 रन बनाए। उनके 6 ही विकेट गिरे थे कि उन्होंने भी अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। इससे पहले मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी को 363/8 के स्कोर पर घोषित किया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि अब दिन के बचे हुए खेल में भारतीय टीम को बल्लेबाज़ी करने का मौका मिलेगा। मेहमान टीम की दूसरी पारी की शुरुआत हो चुकी है। मैदान पर शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी मौजूद है। खबर लिखे जाने तक टीम का स्कोर 2 ओवर में बिना कोई नुकसान 9 रन हो गया है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार