Prasidh Krishna Vs Rahmanullah Gurbaz Video: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला (IND vs AFG 3rd ODI) शनिवार, 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मेहमान टीम अफगानिस्तान को पहला झटका रहमानुल्लाह गुरबाज़ (Rahmanullah Gurbaz) के रूप में लगा है। गौरतलब है कि उनका विकेट भारतीय तेज गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने झटका जिनकी गेंद पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने स्लिप पर फील्डिंग करके शानदार कैच लिया।
दरअसल, ये पूरी घटना अफगानिस्तान की इनिंग के दूसरे ओवर में घटी। भारत के लिए ये ओवर 30 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा करने आए थे जो कि अपनी पहली ही गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज़ को घुटने पर ले आए। उन्होंने ये बॉल ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर किया था जिस पर गुरबाज़ ने खड़े-खड़े शॉट खेलने की गलती की।
इसके बाद होना क्या था, वो बॉल सीधा गुरबाज़ के बैट के बाहरी किनारे से टकराया और फिर सीधा फर्स्ट स्लिप पर तैनात खिलाड़ी रोहित शर्मा के हाथों में गया। तो इस तरह अफगानिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज़ रहमानुल्लाह गुरबाज़, प्रसिद्ध कृष्णा की पहली गेंद पर आउट हुए और 7 गेंदों पर 5 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे। आप नीचे इस घटना का वीडियो भी देख सकते हो।
बताते चलें कि चेन्नई के मैदान पर प्रसिद्ध कृष्णा अपनी तेज गेंदबाज़ी से कहर बरपा रहे हैं और खबर लिखे जाने तक अपने 5 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर अफगानिस्तान के 4 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 2 मेडन ओवर भी डाले हैं। अफगानिस्तानी टीम का स्कोर 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 37 रन तक पहुंचा है।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव
Also Read: LIVE Cricket Score
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक।