Priyansh Arya Run Out Video: तिलक वर्मा (Tilak Varma) की कैप्टेंसी वाली इंडिया-ए की टीम (IND-A) श्रीलंका के टूर पर है जहां उन्होंने बीते मंगलवार, 09 जून को दांबुला के रंगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम में ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका-ए (SL-A) को 8 रनों से हराकर मात दी। गौरतलब है कि ये मुकाबला भले ही टीम इंडिया ने जीता हो, लेकिन इसी बीच प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) का एक बेहद ही अनलकी रन आउट देखने को मिला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये घटना भारतीय पारी के 13वें ओवर में घटी। श्रीलंका-ए के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ रविंदु फर्नांडो करने आए थे जिनकी आखिरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने डीप कवर की तरफ गेंद को पुश किया। यहां फील्डर धीमे-धीमे बॉल की तरफ आ रहा था, ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ ने दो रन चुराने का मन बना लिया। गौर करें कि इसके लिए उन्होंने प्रियांश को पहले ही कॉल दे दिया था।

Advertisement

ऋतुराज का कॉल मिलते हैं, प्रियांश ने भी दूसरे रन के लिए हामी भरी और वो पहला रन पूरा करने के बाद तुरंत ही दूसरे रन के लिए भाग पड़े। लेकिन इसी बीच जब उन्होंने फील्डर को बॉल उठाते देखा, वो विकेटकीपर एंड की तरफ ही रुक गए। यहां पर ही हैरान करने वाली घटना घटी। अब ऋतुराज और प्रियांश दोनों एक ही छोर पर थे। यहां 99 प्रतिशत चांस थे कि ऋतुराज आउट होते, क्योंकि प्रियांश क्रीज के करीब थे।

हालांकि आखिरी मौके पर जब वो क्रीज पर अपना बैट रखने ही वाले थे तब विकेटकीपर डिकवेला का जूता उनके बैट के सामने आ गया। इसी कारण प्रियांश क्रीज तक नहीं पहुंच पाए और दूसरी तरफ ऋतुराज आसानी से वहां पहुंच गए। इसके बाद डिकवेला ने जल्दी से बॉल कलेक्ट करके नॉन-स्ट्राइकर एंड पर बॉल थ्रो किया और प्रियांश को रन आउट कर दिया। तो ऐसे उन्हें अपना विकेट खोकर पवेलियन लौटना पड़ा जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो।

Also Read: LIVE Cricket Score

बताते चलें कि प्रियांश श्रीलंका-ए के सामने 32 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए थे। हालांकि उनके रन आउट को ऋतुराज ने खराब नहीं जाने दिया और खुद को मिले जीवनदार का फायदा उठाककर 114 गेंदों पर 101 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। इसी पारी के दम पर इंडिया-ए ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 277 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंका-ए 269 रन ही जोड़ पाई। इस तरह टीम इंडिया ने 8 रनों से ये रोमांचक मैच जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार