भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ 3rd Test) के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां रविचंद्रन अश्विन (R. Ashwin)  ने न्यूजीलैंड के धाकड़ मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) को एक जादुई गेंद के दम पर क्लीन बोल्ड किया। इस दौरान फिलिप्स पूरी तरह गच्चा खा गए और चारों खाने चित नज़र आए।

Advertisement

ये घटना न्यूजीलैंड की इनिंग के 33वें ओवर में देखने को मिली। फिलिप्स न्यूजीलैंड की दूसरी इनिंग में तूफानी अंदाज में रन बना रहे थे। वो एक चौका और 3 छक्के जड़कर 26 रन ठोक चुके थे और इसमें से दो छक्के तो उन्होंने अश्विन के ही ओवर में जड़े थे।

Advertisement

ऐसे में अश्विन ने अपनी खास कैरम बॉल के दम पर ग्लेन फिलिप्स को सबक सिखाया। उन्होंने ओवर की पांचवीं बॉल मिडिल और लेग स्टंप की लाइन पर डालकर टर्न करवाई जिसको फिलिप्स डिफेंस भी नहीं कर सके। ये बॉल कीवी बल्लेबाज़ को चकमा देकर सीधा ऑफ स्टंप से टकराई और उसके ऊपर रखे बेल्स हवा में उड़ गए। यही वजह है अश्विन का ये बॉल सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी इनिंग में 9 विकेट खोकर 171 रन बनाए हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहली इनिंग में 235 रन और भारत ने पहली इनिंग में 263 रन बनाए थे।

टीमें

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

Advertisement

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, एजाज पटेल, विलियम ओरुर्के।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार