भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को हराकर सुपर-12 का अपना आखिरी मुकाबला जीत लिया है। इस मैच में भारतीय टीम को 71 रनों से बड़ी जीत मिली जिसके बाद ग्रुप 2 में ब्लू आर्मी टॉप पर पहुंच गई। मुकाबले के दौरान भारतीय गेंदबाज़ों ने कमाल का प्रदर्शन किया और जिम्बाब्वे को महज़ 115 रनों पर ही ढेर कर दिया। मैच में अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट चटकाए, जिसके दौरान उन्होंने एक खिलाड़ी को ऐसे भी आउट किया जिसे देखकर वह खुद भी यकीन नहीं कर सके और अपना चेहरा छुपाते कैमरे में कैद हुए।

Advertisement

यह घटना जिम्बाब्वे की पारी के 16वें ओवर में घटी। रिजर्ड नगारवा बल्लेबाज़ी कर रहे थे। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर अश्विन ने 84Kph की स्पीड से धीमी गेंद फेंकी। इस गेंद को पिच पर पड़कर बिल्कुल भी उछाल नहीं मिला जिसके कारण नगारवा गेंद को अपने बैट से टच भी नहीं कर सके। यह गेंद बल्लेबाज़ को बीट करते हुए सीधा विकेट पर जाकर लगी जिसके बाद एक तरफ नगारवा आउट होकर हैरान दिखे, वहीं दूसरी तरफ अश्विन भी अपना मुंह हाथों से छुपाते कैमरे में कैद हुए।

Advertisement

इस मैच में अश्विन ने रिचर्ड नगारवा को आउट करने के अलावा वेलिंगटन मसकदज़ा और रयान बर्ल का विकेट भी हासिल किया। अपने कोटे के चार ओवरों में अश्विन ने महज़ 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए जिसके दौरान उनका इकोनॉमी रेट 5.50 का रहा।

बता दें कि मेलबर्न के मैदान पर भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद सूर्यकुमार यादव (61) और केएल राहुल (51) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने 186 रन बनाए। जिम्बाब्वे को निर्धारित 20 ओवर में 187 रन बनाने थे, लेकिन बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम महज़ 115 रन ही बना सकी और 71 रनों से मैच हार गई।   

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार