Rahkeem Cornwall Three Wickets Vs Trinbago Knight Riders: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का 24वां मुकाबला त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेला गया था जहां Antigua and Barbuda Falcons ने 183 रन डिफेंड करके Trinbago Knight Riders को 8 रनों से मात दी। इस मुकाबले के हीरो 140 किलो वजनी रहकीम कॉर्नवाल (Rahkeem Cornwall) रहे, जिन्होंने अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही धमाकेदार प्रदर्शन किया।

Advertisement

TKR के लिए तीन विकेट: रहकीम कॉर्नवाल एक भारी भरकम क्रिकेटर हैं, लेकिन उन्होंने अपने वज़न के कारण अपना खेल प्रभावित नहीं होने दिया। वो एक आक्रमक बल्लेबाज़ और विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं। उन्होंने त्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ भी 3 ओवर गेंदबाज़ी की और 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

खास बात ये है कि उन्होंने एक ही ओवर में TKR के दो बड़े विकेट झटके। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में कॉलिन मुनरो (09 गेंदों पर 18 रन) और सुनील नारायण (02 गेंदों पर 01 रन) का विकेट चटकाया। इसके बाद उन्होंने विपक्षी कैप्टन निकोलस पूरन (10 गेंदों पर 22 रन) को फेबियन एलन के हाथों कैच करवाकर पवेलियन भेजा।

250 प्लस की स्ट्राइक रेट से ठोके रन: जैसा कि हमने पहले ही बताया 33 वर्षीय रहकीम कॉर्नवाल एक आक्रमक बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने TKR के खिलाफ भी अपनी अटैकिंग बैटिंग का नमूना पेश किया। वो एंगीगुआ टीम के लिए ओपनिंग करने आए थे और उन्होंने महज़ 7 गेंदों पर 5 चौके लगाकर 20 रन बनाए। उन्होंने 285.71 की तूफानी स्ट्राइक रेट से अपनी पारी खेली। ये एक छोटी, लेकिन विस्फोटक पारी थी। बताते चलें कि उन्हें अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

पॉइंट्स टेबल का हाल: त्रिनिदाद के मैदान पर एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स ने शानदार मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट की पॉइंट्स टेबल पर पहला पायदान हासिल कर लिया है। उन्होंने टूर्नामेंट में 9 में से 5 मैच जीते हैं। बात करें अगर त्रिनबागो नाइट राइडर्स की तो वो छठी पॉजिशन पर हैं। उनके लिए सीजन बेहद ही निराशाजनक रहा है। वो अब तक 8 में से सिर्फ 2 मुकाबले जीत पाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर पॉइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमों की तो इनमें दूसरे नंबर पर गुयाना अमेजन वॉरियर्स (4 मैचों में 4 जीत), सेंट लूसिया किंग्स (7 मैचों में 4 जीत) और जमैका किंग्समेन (8 मैचों में 4 जीत) मौजूद है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार