टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 14वां मुकाबला अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड (AFG vs NZ) के बीच प्रोविडेंस स्टेडियम गुयाना में खेला गया था जिसमें अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ रहमानुल्लाह गुरबाज़ (Rahmanullah Gurbaz) ने 56 बॉल पर 80 रनों की तूफानी पारी खेली। इस मैच में गुरबाज़ के बैट से 5 छक्के निकले जिसमें से एक तो 105 मीटर की दूरी पर जाकर गिरा।

Advertisement

रहमानुल्लाह गुरबाज़ का ये मॉन्स्टर सिक्स अफगानिस्तान की इनिंग के 19वें ओवर में देखने को मिला। न्यूजीलैंड के लिए ये ओवर डेरिल मिचेल कर रहे थे। इस ओवर की आखिरी बॉल पर मिचेल ने ऑफ साइड पर बॉल डिलीवर किया। दरअसल, यहां मिचेल गुरबाज़ से बॉल दूर रखना चाहते थे। हालांकि इसके बावजूद गुरबाज़ ने बॉल को पिक कर दिया और लॉन्ग ऑफ के ऊपर से मॉन्स्टर छक्का दे मारा।

Advertisement

ये शॉट इतने बेहतर तरीके से कनेक्ट हुआ था कि बॉल हवा में काफी ऊपर गई और वो 105 मीटर की दूरी तक पहुंची। इसी बीच बॉल शीशे से भी टकराई जिसके बाद उसमें दरार आ गई। यही वजह है अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस गुरबाज़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Also Read: Live Score

बात करें अगर इस मैच की तो प्रोविडेंस स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद अफगानिस्तान ने रहमानुल्लाह गुरबाज़ (80) और इब्राहिम जादरान (44) की पारियों के दम पर 20 ओवर में 159 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 15.2 ओवर में सिर्फ 75 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और अफगानिस्तान ने ये मैच 84 रनों से जीत लिया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार