Rahul Tripathi 104m Six: सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज़ राहुल त्रिपाठी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के 65वें मुकाबले के दौरान विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाज़ी करते हुए 76 रनों की पारी खेली है। मुंबई के खिलाफ राहुल के बैट से फैंस को तीन छक्के देखने को मिले, लेकिन इस बल्लेबाज़ के बैट से डेनियल सैम्स के खिलाफ निकला छक्का बेहद ही दर्शनीय था जो कि 104 मीटर की दूरी पर जाकर गिरा। 

Advertisement

जी हां, आईपीएल में एक बार फिर फैंस को मॉन्स्टर छक्का देखने को मिला है जो कि मुंबई के खिलाफ राहुल त्रिपाठी के बल्ले से निकला। ये घटना हैदराबाद की पारी के 16वें ओवर की है। मैदान पर राहुल और पूरन की जोड़ी बल्लेबाज़ी कर रही थी। मुंबई के लिए डेनियस सैम्स अपना आखिरी ओवर करने आए थे।

Advertisement

सैम्स ने ओवर की तीसरी गेंद लेंथ पर डिलीवर की और राहुल त्रिपाठी पहले से उसके खिलाफ हवाई फायर करने का मन बना चुके थे। सैम्स की यह गेंद उनके हाथ से 130.1 kph की स्पीड से निकली थी, जिसके बाद राहुल ने बैट का फुल फेस दिखाकर भरपूर ताकत से सामने की तरह शॉट लगाया।

त्रिपाठी के बैट से निकली गेंद 104 मीटर की दूरी पर जाकर गिरी, जिसे देख ऐसा लग रहा था कि बिन पंख कोई पक्षी हवा में उड़ रहा है। बता दें कि यह शॉट इतना शानदार था कि यह गेंद पवेलियन के दूसरे माले पर जाकर गिरी थी। गौरतलब है कि राहुल ने मुकाबले में 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 44 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली थी। 

सनराइजर्स के लिए राहुल त्रिपाठी के अलावा प्रियम गर्ग(42) और निकलोस पूरन(38) ने भी विस्फोटक अंदाज में रन बनाए जिसके दम पर टीम ने मुंबई के खिलाफ 194 रनों का टारगेट रखा है। अब टीम को जीत के पार ले जाने की जिम्मेदारी हैदराबाद के गेंदबाज़ पर होगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार