Rajat Patidar Video: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 (SMAT 2026) का 29वां मुकाबला बीते सोमवार, 16 नवंबर को चंदीगढ़ के New PCA स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में मध्य प्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने असम के खिलाफ पहले शानदार लगाया और फिर फील्डिंग करते समय एक हैरतअंगेज कैच पकड़ा। उन्होंने हवा में तैरते हुए बॉल लपका था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पाटीदार का सुपरमैन कैच: ये घटना असम की पारी के तीसरे ओवर में घटी। मध्य प्रदेश के लिए तेज गेंदबाज़ आवेश खान गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने छठी गेंद लेग साइड की लाइन पर डिलीवर की जिस पर रोहित सेन ने जगह बनाकर कवर की तरफ शॉट खेला। रोहित ने गेंद को हवा में मारा था, जो कि उनकी बड़ी गलती साबित हुई।

मध्य प्रदेश के लिए सर्कल के बाहर कवर की तरफ खुद कैप्टन रजत पाटीदार तैनात थे। उन्होंने जैसे ही गेंद को हवा में देखा, वो भागते हुए उसकी तरफ दौड़े। वो बाईं ओर दौड़ रहे थे और इसी बीच उन्होंने कैच पकड़ने के लिए पूरी जान झोंककर डाइव लगाई। पाटीदार को अपनी मेहनत का पूरा फल मिला और उन्होंने आखिर में हवा में ही एक हाथ से बॉल को लपक लिया। ये एक शानदार कैच था। आप इसका वीडियो नीचे देख सकते हो।

शतक लगाकर रचा इतिहास: चंदीगढ़ के PCA स्टेडियम में रजत पाटीदार ने मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक शतक लगाया। उन्होंने नंबर-5 पर बल्लेबाज़ी की और असम के गेंदबाज़ों की कुटाई करके 48 गेंदों पर 8 चौके 13 छक्के लगाकर नाबाद 135 रन बनाए। उन्होंने 281.25 की स्ट्राइक रेट से रन ठोके। खास बात ये है कि रजत पाटीदार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

मध्य प्रदेश की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत: रजत पाटीदार की कैप्टेंसी में मध्य प्रदेश ने SMAT 2026 की शानदार शुरुआत की है। वो टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेल चुके हैं और उन्हें दोनों में जीत हासिल हुई है। मध्य प्रदेश ने 250 रन डिफेंड करके असम को 131 रनों से रौंदा है। इससे पहले उन्होंने टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में केरल को 5 विकेट से हराया था। उन्होंने 18.4 ओवर में 139 रनों का लक्ष्य हासिल करके शानदार जीत दर्ज की थी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार