एशिया कप के फाइनल में रविवार को श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से हराया। फाइनल मैच में मिली हार के बाद जहां एक तरफ पाकिस्तान के खिलाड़ी और फैंस मायूस नज़र आए, वहीं दूसरी तरफ पीसीबी के चेयरमैन रमीज़ राजा आग बबूला हो गए। रमीज़ राजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक पत्रकार के सवाल पर गुस्साए नज़र आ रहे हैं। इतना ही नहीं पीसीबी के चेयरमैन ने पत्रकार का फ़ोन तक छीना।

Advertisement

श्रीलंका पाकिस्तान एशिया कप फाइनल के बाद पीसीबी चेयरमैन रमीज़ राजा ग्राउंड के बाहर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक भारतीय पत्रकार ने उनसे पूछा- 'आवाम काफी नाखुश है, उनके नाम कोई संदेश देंगे?' पत्रकार का सवाल सुनकर रमीज़ आग बबूला हो गए। उन्होंने सवाल का जवाब देने की बजाय पत्रकार को ही सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया और इल्ज़ाम लगाते हुए कहा- आप हिंदुस्तान से हैं, आपकी आवाम नाखुश नहीं है।

Advertisement

पत्रकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस घटना का वीडियो शेयर किया है। पत्रकार ने वीडियो साझा करते हुए अपने नाराजगी रखी है। उन्होंने लिखा 'क्या मेरा सवाल गलत था - क्या पाकिस्तान के फ़ैन नाखुश नहीं है - ये बहुत गलत था एक बोर्ड के चेयरमैन के रूप में - आपको मेरा फोन नहीं छीनना चाहिए था।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बता करें अगर मुकाबले की तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था, जिसके बाद श्रीलंका ने भानुका राजपक्षे की 71 रनों की विस्फोटक पारी के दम पर 171 रनों का टारगेट स्कोरबोर्ड पर लगाया। पाकिस्तान ने रन चेज करते हुए 20 ओवर में 147 रन बनाए और 23 रनों से मैच गंवा दिया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार