6 जुलाई। राशिद खान इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाज में से एक हैं। राशिद खान ने अपनी गेंदबाजी से क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को भी मोहित कर दिया था।
यही कारण था कि आईपीएल के दौरान सचिन तेंदुलकर ने ट्विट कर राशिद खान को छोटे फॉर्मेट का बेस्ट स्पिन गेंदबाज करार दे दिया था।
वहीं अब इंग्लैंड में टी-20 लीग में भी अपनी गेंदबाजी का जादू बिखेर रहे हैं। राशिद खान ने 4 जुलाई को टी-20 ब्लास्ट में ससेक्स टीम के लिए अपने डेब्यू किया और पहली ही मैच में अपनी गेंदबाजी से कमाल कर दिया है। राशिद खान ने अपने पहले मैच में 2 विकेट चटकाने का कमाल किया।
इस मैच में राशिद खान ने 10 ओवर की गेंदबाजी की थी और 25 रन देकर 2 एसेक्स बल्लेबाजों को आउट किया। ससेक्स ने यह मैच 36 रन से जीतने में सफलता पाई है।
यहां देखिए राशिद खान की मिस्ट्री गेंद जिसपर एसेक्स बल्लेबाज वरूण चोपड़ा को किया क्लिन बोल्ड
VIDEO