Ravindra Jadeja Lifts Robot Dog Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 9वां मुकाबला बीते शनिवार, 04 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जिसे राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 6 रनों से हराकर जीता। गौरतलब है कि इस मुकाबले के बाद RR के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) बीसीसीआई (BCCI) के रोबोट डॉग चंपक से मज़े लेते नज़र आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना GT vs RR मुकाबला खत्म होने के बाद घटी। राजस्थान रॉयल्स की टीम जीत दर्ज कर चुकी थी और अब उनके खिलाड़ी वापस पवेलियन की तरफ लौट रहे थे। इसी बीच रविंद्र जडेजा ने रोबोट डॉग चंपक को देखा और मस्ती करते हुए उसके पीछे के दोनों पैर पकड़ लिए। गौर करें कि वो यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने चंपक को उठाकर अपनी पीठ पर टांग लिया।

Advertisement

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि रविंद्र जडेजा चंपक को अपनी पीठ पर टांगकर ही विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से मिलते हैं और उनसे हाथ मिलाते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

बात करें अगर इस मुकाबले में रविंद्र जडेजा के प्रदर्शन की तो उन्होंने 7 गेंदों पर 7 रन बनाए और 2 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 25 रन खर्चे।

ऐसा रहा मैच का हाल: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने ध्रुव जुरेल (42 गेंदों पर 75 रन) और यशस्वी जायसवाल (36 गेंदों पर 55 रन) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 210 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में गुजरात टाइंटस के लिए सलामी बल्लेबाज़ साईं सुदर्शन ने 44 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के ठोककर 73 रन ठोके, लेकिन उन्हें दूसरी तरफ से किसी भी खिलाड़ी का साथ नहीं मिला। इस वज़ह से गुजरात की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 204 रन ही जोड़ पाई और इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से ये मुकाबला जीता।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार