Ravindra Jadeja Video: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला (ENG vs IND 3rd Test) लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम लंदन में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के पहले दिन बीते गुरुवार, 10 जुलाई को इंग्लैंड ने 83 ओवर खेले और 4 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। गौरतलब है कि इसी बीच दिन के आखिरी ओवर में रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने जो रूट (Joe Root) से फील्डिंग करते हुए मज़े लिए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना इंग्लैंड की पहली इनिंग के 83वें ओवर में देखने को मिली। टीम इंडिया के लिए ये ओवर आकाश दीप कर रहे थे जिनकी चौथी गेंद पर जो रूट ने डीप बैकवर्ड पॉइंट पर शॉट खेलकर एक रन लिया। बता दें कि यहां जो रूट एक और रन चुराकर अपनी सेंचुरी पूरी करना चाहते थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने गेंद रविंद्र जडेजा के हाथों में देखी, उनकी रन लेने की हिम्मत ही नहीं हुई।

Advertisement

यहां पर ही रविंद्र जडेजा इंग्लिश बैटर से मज़े लेते नज़र आए। आलम ये था कि जडेजा ने इशारों ही इशारों में जो रूट से ये कहा कि आओ, दम है तो एक और रन ले लो और अपनी सेंचुरी पूरी करो। इसके अलावा उन्होंने गेंद को जमीन पर तक रख दिया। हालांकि इन सब के बावजूद जो रूट ने समझारी दिखाई और रन ना लेने का फैसला किया। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

गौरतलब है कि लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद जो रूट ने पहले दिन के खेल में 191 गेंदों पर नाबाद 99 रन बनाए। उनके अलावा ओली पोप ने 104 बॉल पर 44 रन और बेन स्टोक्स ने 102 बॉल पर नाबाद 39 रन जोड़े। एक बार फिर बता दें कि मेजबान टीम का कुल स्कोर पहले दिन के खेल के बाद 83 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 251 रन हो गया है।

टीमें इस प्रकार हैं

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार