Ravindra Jadeja  Video: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) क्रिकेट के मैदान पर खूब मस्ती करते हैं और ऐसा ही एजबेस्टन टेस्ट (ENG vs IND 2nd Test) के चौथे दिन यानी बीते शनिवार, 5 जुलाई को भी देखने को मिला। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान रविंद्र जडेजा अंपायर से मस्ती करते नज़र आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

ये पूरी घटना इंग्लैंड की दूसरी इनिंग के 5वें ओवर के दौरान देखने को मिली। इंग्लैंड ने बेन डकेट के रूप में अपना दूसरा विकेट खोया था जिसके बाद मैदानी अंपायर स्टंप्स के ऊपर बेल्स सेट कर रहे थे। इसी बीच रविंद्र जडेजा वहां आ जाते हैं और अंपायर से मस्ती करने लगते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है रविंद्र जडेजा अंपायर से कुछ बात करते हैं और फिर उन्हें छेड़ते हुए गुदगुदी करने लगते हैं। आप भी ये मज़ेदार वीडियो नीचे देख सकते हो।

Advertisement

गौरतलब है कि एजबेस्टन टेस्ट में रविंद्र जडेजा अपनी गेंदबाज़ी से तो कुछ खास प्रभावित नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने अपनी बैटिंग से टीम के लिए काफी अहद योगदान किया। उन्होंने टीम इंडिया की पहली इनिंग में नंबर-7 पर बैटिंग करते हुए 89 रन बनाए और फिर दूसरी इनिंग के दौरान नाबाद 69 रनों की शानदार पारी खेली। यही वज़ह है सोशल मीडिया पर भी रविंद्र जडेजा की खूब तारीफ हो रही है।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर एजबेस्टन टेस्ट की तो टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने 608 रनों का लक्ष्य रखा है जिसका पीछा करते हुए इंग्लिश टीम चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 72 रन ही बना पाई। यानी उन्हें मुकाबले के आखिरी दिन जीत हासिल करने के लिए अभी 536 रन और बनाने होंगे, वहीं टीम इंडिया को जीत हासिल करने के लिए 7 विकेट चटकाने होंगे। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि एजबेस्टन टेस्ट में इंडिया या इंग्लैंड, कौन सी टीम बाजी मारती है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार